रोहिंग्या मुसलमान हमारी जिम्मेवारी नहीं (Rohingya Muslims Not Our Responsibility)

September 28, 2017 Chander Mohan 0

म्यांमार से भाग कर भारत में बसने का प्रयास कर रहे रोहिंग्या मुसलमानों के बारे भारत सरकार ने जो नीति अपनाई है वह देश हित में है और उससे असहमत नहीं हुआ जा सकता। सरकार का स्पष्ट कहना है कि यह शरणार्थी नहीं, अवैध प्रवासी हैं। हमें पहले अपने नागरिकों के बारे सोचना है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह शपथ पत्र भी दिया है कि देश के अंदर 40,000 रोहिंग्या मुसलमान देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सरकार के इस स्पष्ट स्टैंड पर कई लैफ्ट-लिबरल उबल रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार का नज़रिया ‘नसली’ है। सरकार के इस तर्क को भी रद्द किया जा रहा है कि वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। वकील प्रशांत […]

यहां तो बहुत कुछ गलत है (Many Things Are Wrong Here)

September 21, 2017 Chander Mohan 0

गुडग़ांव के रयान इंटरनैशनल स्कूल के 7 वर्ष के बच्चे प्रद्युम्न की स्कूल में चाकू से हत्या का मामला हरियाणा सरकार ने सीबीआई को सौंप दिया है। वैसे भी जाट आंदोलन तथा राम रहीम के मामले में अक्षम ढंग से निबटने के बाद हरियाणा सरकार तथा पुलिस की विश्वसनीयता निम्नतम स्तर पर है लेकिन यह असली मसला नहीं है। असली मामला तो यह है कि हमारा समाज इतना विकृत क्यों हो गया है कि छोटे-छोटे बच्चे भी स्कूल में सुरक्षित नहीं हैं? बच्चे की हत्या के अगले ही दिन दिल्ली के एक और स्कूल में पांच वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार हो गया। सारा देश स्तब्ध है। लोग अपने बच्चे स्कूल भेजने से घबराते हैं। कई छोटे बच्चे टॉयलेट […]

चीन और न्यू इंडिया (China and New India)

September 14, 2017 Chander Mohan 0

धीरे-धीरे आगे बढ़ने के बारे घबराने की जरूरत नहीं। घबराहट एक जगह स्थिर खड़े रहने के बारे होनी चाहिए। – चीनी मुहावरा डोकलाम पर विवाद फिलहाल शांत हो गया है। दोनों भारत तथा चीन की सेनाएं पुरानी जगह पर पहुंंच चुकी हैं। चीन ने सडक़ बनाने का प्रयास छोड़ दिया। चीन का कहना था कि अगर कोई विवाद है तो भूटान के साथ है पर आखिर उन्हें मामला भारत के साथ निबटाना पड़ा। टाईम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार खुद चीनी अधिकारियों ने वहां स्थित भारतीय राजदूत विजय गोखले से सम्पर्क स्थापित किया था। गोखले उस वक्त हांगकांग में थे। उनसे निवेदन किया गया कि वह तत्काल बीजिंग आ जाएं। उनके सुबह 2 बजे वापिस पहुंचने के बाद बातचीत […]

वायुमंडल में आगे विक्षोभ है (Turbulence Ahead)

September 7, 2017 Chander Mohan 0

निर्मला सीतारमण देश की नई रक्षामंत्री बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर ऐसा कदम उठाया है जिससे देश चकित रह गया है पर यह वह निर्णय है जिसका देश में भारी स्वागत किया गया है। इंदिरा गांधी रक्षामंत्री तब बनी थी जब वह प्रधानमंत्री थी। इस प्रकार निर्मला सीतारमण पहली महिला रक्षामंत्री कही जा सकती है। उनकी प्रतिभा, उनकी मेहनत, ईमानदारी तथा विवेक की कदर की गई है। उनके साथ पीयूष गोयल तथा धमेंन्द्र प्रधान जैसों का कद बढ़ा कर प्रधानमंत्री ने भाजपा की नई पीढ़ी को जिम्मेवारी सौंपनी शुरू कर दी है जिस तरह पहले अटल-आडवाणी, वैंकेया नायडू, सुषमा स्वराज, अरुण जेतली जैसे लोगों को आगे लाए थे। सहयोगी पार्टियों की परवाह नहीं की गई। पर पिछले […]