पर दिल है हिन्दोस्तानी!

September 28, 2014 Chander Mohan 0

पर दिल है हिन्दोस्तानी! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं। विश्व मंच पर यह उनका पहला बड़ा कदम है। इससे पहले उनकी ब्राजील तथा जापान की महत्वपूर्ण यात्राएं हो चुकी हैं लेकिन न्यूयार्क-वाशिंगटन तथा अमेरिका अलग है। वह देश महाशक्ति है, अंतरराष्ट्रीय मीडिया का केन्द्र है। यहां संयुक्त राष्ट्र भी है जहां हर देश का नेता अपनी बात कहने को हर साल पहुंचता है, कोई सुने या न सुने। इनके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का एक और पहलू भी है। यह वहां के भारतीय-अमेरिकी समुदाय का जोश है। यह जोश केवल उनके गुजराती समुदाय तक ही सीमित नहीं बल्कि वहां रह रहे भारतीय मूल के सभी लोग उनकी यात्रा से उत्साहित हैं। अनुमान है कि उन्हें सुनने के […]

इनके साथ सिल्क या कॉटन या खद्दर, कोई रूट नहीं चाहिए

September 24, 2014 Chander Mohan 0

इनके साथ सिल्क या कॉटन या खद्दर, कोई रूट नहीं चाहिए आप उन्हें जितना भी गुजरात में फाफड़ा और ढोकला खिला लो चीन की हरकतें नहीं बदलेंगी। वास्तव में उनके राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यात्रा मुंह का ज़ायका कड़वा कर गई है। सवाल यह है कि यह कैसा देश है कि अपने राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भी उसकी सेना घुसपैठ करती गई? यात्रा का माहौल ही तहस नहस कर दिया गया। ऐसा ही उस वक्त हुआ था जब चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आए थे। जो गर्मजोशी अहमदाबाद में देखी गई वह नई दिल्ली में गायब थी। इनके तो नेता को बुलाना ही खतरे से खाली नहीं! कई करार हुए लेकिन जो मामला दोनों के रिश्तों में […]

कश्मीर के गुनहगार

September 17, 2014 Chander Mohan 0

कश्मीर के गुनहगार पानी उतर रहा है। लोग धीरे-धीरे अपने घरों को लौट रहे हैं लेकिन जम्मू कश्मीर के लोगों के जख्म भरने में अभी वर्षों लग जाएंगे क्योंकि लोगों का पुनर्वास करना है और उन्हें महामारी से बचाना है। आगे सर्दियां हैं। यह सब काम भी केन्द्रीय सरकार को ही करना होगा क्योंकि जम्मू कश्मीर की सरकार तो सिद्ध कर गई है कि विनाश की घड़ी में जब लोगों को सबसे अधिक जरूरत थी, वह लापता थी। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि उनके पास तो सरकार ही नहीं थी। उमर ने कहा कि उनकी सरकार ने मस्जिदों से यह घोषणा करवाई थी कि पानी बढ़ रहा है, सावधान हो जाइए पर खुद वह सावधान क्यों नहीं हुए? […]

हवा का रुख?

September 14, 2014 Chander Mohan 0

हवा का रुख? महाराष्ट्र तथा हरियाणा के विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गई है। भाजपा तथा कांग्रेस के लिए आम चुनाव के बाद यह सबसे बड़ी परीक्षा होगी। भाजपा यह विश्वास तो प्रकट कर रही है कि वह दोनों, महाराष्ट्र तथा हरियाणा में अपनी सरकारें बनाएगी लेकिन मामला इतना आसान नहीं है। यह सही है कि कांग्रेस की हालत खराब है। राहुल गांधी तो शायद इन दो प्रदेशों में प्रचार भी न करें। उनकी मांग भी नहीं है, लेकिन पीछे हुए उपचुनाव बता गए हैं कि विधानसभा चुनावों में लोकल फैक्टर अधिक प्रभावी होता है। लोगों ने लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के लिए मतदान कर दिया अब यह न समझा जाए कि प्रदेश चुनावों में भी वैसा ही होगा। […]

सरकार की सौतेली संतान

September 10, 2014 Chander Mohan 0

सरकार की सौतेली संतान शिक्षक दिवस पर मोदी ‘सर’ का बच्चों को सम्बोधन असामान्य तौर पर सफल रहा। कुछ विपक्षी प्रदेशों में प्रसारण सुनने भी नहीं दिया गया। यह बचकाना हरकत है। प्रधानमंत्री ने बच्चों से सही बात की। यह तो नहीं कहा कि आप बड़े होकर भाजपा को वोट देना! बच्चे खुश और उत्साहित थे। लखनऊ के एक मदरसे में लड़कियों के लिए भाषण सुनने का विशेष प्रबंध किया गया। एक दिन पहले नरेन्द्र मोदी अध्यापकों से बात कर हटे हैं जब उन्होंने बताया था कि अध्यापन जीवन धर्म है पेशा नहीं। प्रधानमंत्री ने इन दो दिनों में जो कुछ कहा, और उनके आलोचकों ने जो आपत्ति की उसके बाद एक बार फिर देश का ध्यान अध्यापन और अध्यापक […]

अल कायदा और हम

September 7, 2014 Chander Mohan 0

अल कायदा और हम अल कायदा ने भारत में जेहाद शुरू करने की घोषणा की है। मई 2011 में एबटाबाद में ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद अब अल कायदा के नेता अल जवाहिरी ने भारतीय उपमहाद्वीप में जेहाद शुरू करने तथा शरीयत लागू करने की घोषणा की है। कहना है कि 800 साल से यहां मुगलों का शासन रहा है इसलिए यहां फिर इस्लामिक राज्य स्थापित किया जाएगा। यह पहली बार नहीं कि अल कायदा ने ऐसी धमकी दी हो। 1996 में भी ओसामा बिन लादेन ने ऐसी धमकी दी थी। उस वक्त विशेषतौर पर जम्मू कश्मीर तथा असम का नाम लिया गया था। 2002 के दंगों के बाद गुजरात को जोड़ दिया गया था। भारत सरकार ने […]