हमारी समस्या यूक्रेन नही,चीन है Our Concern is China not Ukraine

February 24, 2022 Chander Mohan 0

यूक्रेन के संकट को लेकर दुनिया परेशान है। रूस कह तो रहा है कि उसका हमले का कोई इरादा नही पर यूक्रेन की सीमा पर उसके लगभग दो लाख सैनिक तैनात हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन लगातार कह रहे हैं कि रूस किसी भी समय हमला कर सकता है। यह टकराव दोनो बड़े नेता बाइडेन और पुतिन की प्रतिष्ठा का भी सवाल बन गया है। पुतिन बिना कुछ हासिल किए वापिस नही जा सकते और जो बाइडेन यह निश्चित करना चाहतें हैं कि रूस यहाँ से कुछ हासिल न कर सके। तीसरे बड़े नेता शी जिनपिंग की भी नजर इस टकराव पर है कि वह इस में से क्या फायदा उठा सकतें हैं? यहाँ पुतिन फँस गए लगतें है। […]

हिजाब विवाद: दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम, Hijab: The Unfortunate Controversy

February 17, 2022 Chander Mohan 0

हिजाब डालना एक प्रतिगामी, पीछे की तरफ लौटने वाली प्रथा है। कटटरवादी मुस्लिम घरों में बचपन से ही  लड़कियों को बताया जाता है कि मज़हब में विश्वास के कारण उन्हे ख़ुद को ढकना है। इस मामले में उनकी अपनी राय का महत्व नही है, उन्हे सोचने ही नही दिया जाता। यही कारण है कि बड़े हो कर और पढ़ लिख कर कई मुस्लिम लड़कियाँ यह बंधन उतार फेंकती है जैसे हिन्दू समाज में घुंघट का रिवाज लगभग खत्म हो गया है। अगर मुस्लिम लड़कियों ने मुख्यधारा का हिस्सा बनना है तो उन्हे हिजाब जैसे बंधनों से ख़ुद को मुक्त करना है। कल को अगर कोई मुस्लिम लड़की पायलट बनना चाहती है या सैनिक स्कूल में पढ़ना चाहती है तो उसकी […]

पंजाब की राजनीतिकी नई बिसात, Punjab: New Political Chessboard

February 10, 2022 Chander Mohan 0

 चरणजीत सिंह चन्नी और भगवंत मान को मिली प्रमुखता से पंजाब की राजनीति में एक नए युग की शुरआत हो रही है। दशकों के बाद सामंती, ज़मीनदार उच्चवर्ग का पंजाब की राजनीति पर शिकंजा ढीला पड़ गया है और चाहे अभी भी बादल,रंधावा, सिद्धू,बाजवा जैसे नेता प्रमुख है पर पहली बार सत्ता उनके हाथ जा सकती है जिन्हें आम आदमी ही कहा जाएगा। अमरेन्द्र सिंह और बादल परिवार दोनो उच्च जट्ट सिख वर्ग का ही प्रतिनिधित्व करते रहे और उनके हितो पर पहरा देते रहे।अब यह बदल सकता है। कल को कौन सीएम बनता है या नही, किसी की सरकार बनती भी है कि नही या लटकती विधानसभा आजाती हैकहा नही जा सकतापर जो भी सीएम बनेगा  उसे वह पंजाब […]

यूक्रेन: अमेरिका की सरदारी की अग्नि परीक्षा, Ukraine : America’s Dominance On Test

February 3, 2022 Chander Mohan 0

ऐसा संकट विश्व ने पहले 1962 में झेला था। तब अमेरिका द्वारा इटली और टर्की में परमाणु मिसाइल तैनात करने के जवाब में सोवियत यूनियन ने अमेरिका की तट से 90 मील दूर क्यूबा में परमाणु मिसाइल तैनात कर दी थी। दोनों बड़ी ताक़तों के बीच परमाणु टकराव की सम्भावना से दुनिया काँपने लगी थी। आख़िर में दोनों देशों ने समझदारी दिखाते हुए दुनिया को परमाणु संहार से बचा लिया। 13 दिन के बाद सोवियत यूनियन ने क्यूबा से परमाणु मिसाइल हटाने की घोषणा कर दी। अमेरिका ने क्यूबा की घेराबंदी हटा दी और कुछ देर के बाद चुपचाप इटली और टर्की से अपनी मिसाइल हटा दी। उसके बाद दुनिया बहुत बदल गई। शीत युद्ध में सोवियत यूनियन की पराजय […]