मनमोहन सिंह के बाद कौन?

July 4, 2013 Chander Mohan 1

मनमोहन सिंह के बाद कौन? अफसोस की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेता जनता द्वारा सीधा चुना हुआ नहीं है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने फिर राज्यसभा के लिए असम से नामांकन भरे हैं। किसी भी लोकतांत्रिक देश में ऐसा स्वीकार नहीं होगा। अब तो पाकिस्तान में भी प्रधानमंत्री सीधा जनता के द्वारा चुना गया है। हमारे देश में सभी बड़े नेता जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी सीधे जनता द्वारा निर्वाचित थे। जब पी वी नरसिंहा राव प्रधानमंत्री बने तो वे किसी सदन के सदस्य नहीं थे। वह तो सामान बांध कर अपने हैदराबाद लौट रहे थे कि उनके सर पर ताज रख दिया गया। वे भी छ: महीने के अंदर-अंदर लोकसभा के […]

बादशाहो, ऐन्ना दम हैगा?

July 4, 2013 Chander Mohan 0

बादशाहो, ऐन्ना दम हैगा? तालिबान, जिसने कहा था कि उनका मकसद पाकिस्तान में लोकतंत्र की हत्या करना है, की धमकियों की परवाह किए बिना पाकिस्तान की जनता ने चुनाव में भारी मतदान किया और तीसरी बार नवाज शरीफ को सत्ता संभाल दी है। सेना तथा कट्टरवादियों के घातक मिश्रण ने उस देश को तबाह कर रख दिया है। आज पाकिस्तान के अर्थव्यवस्था, सामाजिक जीवन, संस्कृति, राजनीति, सब पर कट्टरवाद का काला साया है। सरकारी प्रचार के द्वारा भारत के साथ दुश्मनी कायम रखी गई। पर पाकिस्तान की जनसंख्या का लगभग 50 प्रतिशत 30 वर्ष से कम आयु का है। इस पीढ़ी की अपनी जरूरतें हैं जिसमें प्रमुख रोजगार है, और आजादी है। लाहौर के प्रसिद्ध एफ सी कालेज के हिस्ट्री […]

यह सरकार उधड़ रही है

July 4, 2013 Chander Mohan 0

यह सरकार उधड़ रही है ए खाक नशीनो उठ बैठो वह वक्त करीब है आ पहुंचा जब तख्त गिराए जाएंगे जब ताज उछाले जाएंगे! ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। बदनामी में रेलमंत्री तथा कानून मंत्री का एक साथ स्कैंडलों के बीच हटना कोई मामूली बात नहीं है। इसका श्रेय सोनिया गांधी को देने की कोशिश की गई। मानना भी पड़ेगा कि सोनिया गांधी का राजनीतिक एंटीना बाकी सबसे अधिक चुस्त और ऊंचा है। वह भांप गई थी कि इन दोनों मंत्रियों को बचाने की कीमत बहुत अधिक होगी। अब अवश्य कहा जा रहा है कि यह निर्णय सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री दोनों का संयुक्त था पर पहले तो सोनिया की भजनमंडली ने बदनामी सहने के लिए डॉक्टर साहिब को अकेले […]

No Image

सवालों की आबरु रखना छोड़ दीजिए, प्रधानमंत्रीजी

July 4, 2013 Chander Mohan 0

सवालों की आबरु रखना छोड़ दीजिए, प्रधानमंत्रीजी रेलमंत्री पवन बंसल का भांजा रेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से एक मिलाईदार पद दिलवाने के लिए 90 लाख रुपये घूस लेते हुये सीबीआई द्वारा पकड़ा गया है। रेल विभाग में अरबों रुपये की खरीददारी होती है। आगे चल कर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पद भी खाली हो रहा है। महेश कुमार की नजरें उस पद पर भी लगी थी इसीलिये सीधा भांजाजी के रास्ते रिश्वत का रास्ता अपनाया। रेलमंत्री का यह कहना कि उनका इस सौदे से कुछ लेना-देना नहीं, गले नहीं उतरता। आखिर किसी को वह मलाईदार पद देने जो वायदा उनके भांजे ने किया है का अधिकार केवल रेलमंत्री के पास है। यह भी हकीकत है कि 90 […]