यह गुस्ताखी माफ करने लायक नहीं

July 4, 2013 Chander Mohan 0

यह गुस्ताखी माफ करने लायक नहीं पाकिस्तान की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर अफजल गुरू को फांसी दिए जाने की निंदा की है और उसके शव को उसके परिवारजनों को सौंपने की मांग भी की है। न केवल भारत के आंतरिक मामले में दखल देने वाले बल्कि एक प्रकार से हमें चिढ़ाने वाले इस प्रस्ताव में कश्मीरी अलगाववादियों को हर तरह से समर्थन देने का वायदा भी किया गया। यह आतंकी संगठनों को सिग्नल भी है कि बढ़े चलो, हम तुम्हारे साथ हैं! पाकिस्तान के राजनीतिक वर्ग ने आतंकवाद पर अपनी मोहर लगा दी है। हमारी संसद पर हमले को सही करार दिया। यह प्रस्ताव जयपुर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ की हमारे विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा […]

फांसी से लटकते सवाल

July 4, 2013 Chander Mohan 0

फांसी से लटकते सवाल अजमल कसाब को लगी फांसी के साथ ही कुछ लोग यह मांग करने लगे हैं कि देश के कानून से मौत की सजा हटा दी जानी चाहिए क्योंकि यह बर्बर है, असभ्य है और अधिकतर देशों से हट चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा भी बार-बार यह प्रस्ताव पारित कर चुकी है कि मौत की सजा पर रोक लगा दी जानी चाहिए। जिन देशों ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट नहीं दिया उनमें भारत शामिल है। भारत का पक्ष है कि वह इस सजा को बहुत कम इस्तेमाल करेगा। यह बहस और भी तीखी हो गई है क्योंकि यहां अफजल गुरू, बलवंत सिंह राजोआना, राजीव गांधी के हत्यारे जैसे मामले लंबित हैं और हो सकता है […]

कितने कसाब और हैं वहां?

July 4, 2013 Chander Mohan 0

कितने कसाब और हैं वहां? आखिर वह हो गया जिसकी देश को चार साल से इंतजार थी। मुंबई पर 26 नवम्बर 2008 के हमले जिसमें 166 लोग मारे गए थे, के एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल कसाब को पुणे की यरवदा जेल में फांसी पर लटका दिया गया। कई लोग कहेंगे कि हमारी प्रक्रिया ने बहुत समय लिया जिस दौरान उसे जीवित रखने पर 50 करोड़ रुपया खर्च किया गया। कई बार मजाक में कहा भी गया कि उसे बिरयानी खिलाई जाती है पर यह संतोष की बात है कि उसे पूरी न्यायिक प्रणाली से गुजरने के बाद फांसी दी गई। भारत ने दुनिया को साबित कर दिया कि यहां कानून का राज है और कसाब जैसे पाकिस्तानी आतंकवादी को भी […]