‘चिट्टा’: पंजाब की काली हकीकत, Chitta: The Black Reality of Punjab

October 22, 2026 Chander Mohan 0

यह एक घटना सारे पंजाब को सन्न छोड़ गई। यह तो सब जानते हैं कि नशा जिसे पंजाब में ‘चिट्टा’ कहा जाता है, पंजाब का यथार्थ है, हकीकत है। थोड़ा बहुत नशा तो हर समाज में प्राचीन काल से है, पर पंजाब में इसके लिए दरवाज़े 2007 में खोल दिए गए जब लाल बत्ती वाली कारों में भी नशा लाया जाता रहा। यह आरोप मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लगाया है। उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार थी। जब अमरेन्द्र सिंह की कांग्रेस सरकार बनी तो उन्होंने चार सप्ताह में नशा ख़त्म करने की शपथ ली थी पर किया कुछ नही। आप की सरकार ने भी नशा ख़त्म करने का वादा किया था। पंजाब में युद्ध नशेयां विरुद्ध’ चलाया […]

पंजाब में राजधर्म, Raj Dharma In Punjab

April 3, 2025 Chander Mohan 0

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पानी पीकर अपना ‘अनिश्चितकालीन अनशन’ समाप्त कर दिया है। ऐसा पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है। वह 26 नवम्बर से किसानों की माँगों को लेकर अनशन पर थे। चाहे कुछ किसान नेताओं का कहना है कि डल्लेवाल ने अनशन समाप्त नहीं किया पर उनके पानी पीने से सरकार को राहत मिलेगी। इस बीच 13 महीनों के बाद सरकार ने ज़बरदस्ती शंभु और खनौरी बॉर्डर से किसानों का धरना हटा दिया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। जो किसान गिरफ़्तार किए गए उन्हें भी रिहा कर दिया गया है। बार्डर खुलने से राजपुरा और अम्बाला के आसपास के गाँवों और क़स्बों में रहने वाले लोगों को तो राहत मिली […]

पंजाब की सुध कौन लेगा ?, Who Will Take Care Of Punjab

May 30, 2024 Chander Mohan 0

पंजाब में लोकसभा चुनाव इस सप्ताह सम्पन्न हो जाऐंगे। कोई जीत जाएगा तो कोई हार जाएगा पर पंजाब वहाँ का वहाँ ही रहेगा, एक वह प्रांत जो कभी देश का सबसे प्रसिद्ध प्रांत था पर कई कारणों से पिछड़ता गया। यह भी उल्लेखनीय है कि चुनाव में किसी भी पार्टी ने पंजाब को बर्बादी से बचाने या उसकी प्रगति का कोई बलूप्रिंट लोगों के सामने पेश नहीं किया। सब एक दूसरे की ग़लतियाँ निकाल और गालियाँ दे कर काम चलाना चाहतें हैं। पंजाब तो हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से भी पिछड़ गया। एक समय हम नम्बर 1 ज़रूर थे पर अब हमारी अर्थव्यवस्था 16वें नम्बर पर है। प्रति व्यक्ति आय में हम 19वें स्थान पर हैं। और अभी कोई आशा […]

शाहरुख़ खान से निवेदन, An Appeal To Shahrukh Khan

October 14, 2021 Chander Mohan 0

शाहरुख़ खान और उनके परिवार से पूरी सहानुभूति है। किसी भी माँ बाप के लिए इससे कष्टदायक स्थिति नही हो सकती की उनकी संतान को जेल जाना पड़े और सारे देश में बदनामी हो। कई बार माँ बाप बिलकुल बेबस और अंजान होते हैं कि उनकी संतान ग़लत कामों में फँस गई है। आम प्रतिक्रिया  होती है कि हमारा बच्चा ऐसा नही कर सकता। कई माँ बाप ऐसे भी होते है जो इतने व्यस्त रहतें  हैं कि पता नही चलता कि बच्चा ग़लत रास्ते पर चल रहा है।  परिणाम वही होता है कि सबको मिल कर भुगतना पड़ता है। आर्यन खान के बारे बालीवुड के कुछ लोग कह रहें हैं कि ‘ही इज़ ए गुड किड’ अर्थात वह अच्छा बच्चा […]

और कहानी बदल गई And Then The Tale Turns

September 17, 2020 Chander Mohan 0

घटनाक्रम की शुरूआत सुशांत सिंह राजपूत की दुखद मौत से हुई पर 40 दिन के बाद मामले ने गम्भीर मोड़ ले लिया क्योंकि सुशांत के पिता को उसकी मौत के पीछे साज़िश नज़र आने लगी। उनकी उँगली सुशांत की गर्ल फ्रैंड रिया चक्रवर्ती की तरफ़ उठी जिसे परिवार ने सुशांत की अप्राकृतिक मौत के लिए ज़िम्मेवार ठहरा दिया। लेकिन फिर मामला परिवार के हाथ से निकल गया और वहाँ पहुँच गया जहाँ वह भी नही चाहतें होंगे। रिया चक्रवर्ती ज़रूर जेल में है पर यह भी साबित हो चुका है कि उनका पुत्र सुशांत नशेड़ी था मैंटल डिसॉडर से पीड़ित था और रिया से मिलने से पहले से ड्रग्स ले रहा था। शुरू में बॉलीवुड में नैपोटिज्म अर्थात भाई भतीजावाद […]

इतिहास के आईने में अमरेन्द्र सिंह (Focus on Amarinder Singh)

July 12, 2018 Chander Mohan 0

पंजाबियों ने वह दर्दनाक वीडियो देखा है जहां अपने पिता की लाश के साथ लेटा आठ साल का जसप्रीत कह रहा है,  “पापा उठो मैनु स्कूल छड के आओ।“ लेकिन पापा, तरनतारन के  धोतियां गांव का गुरबेज सिंह 36 साल नहीं उठ सकता क्योंकि उसे तो नशा जिसे पंजाब में चिट्टा, कहा जाता है लील गया है। नशे के कारण पत्नी छोड़ गई थी अब बच्चे बेसहारा हैं। गुरबेज की विधवा मां विलाप करती है, “जब से मेरे बेटे ने चिट्टा लेना शुरू किया है तब से मेरी जिंदगी नरक बन गई है। मेरे पास केवल एक एकड़ जमीन थी वह भी उसके इलाज के लिए बेच दी। अब मैं क्या करुंगी।“ ऐसी कहानियां गांव-गांव दोहराई जा रही है। देहात में […]