भारत एक क्रोधित राष्ट्र क्यों बन रहा है ? Why Is India Getting So Angry
घटना लखनऊ से है। पिछले सप्ताह एक ख़ाली जगह पर पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। एक ने दूसरे को ईंट मारी तो दूसरे ने पिस्तौल निकाल कर दो गोली दाग दी। फिर पिस्तौल को रिलोड कर तीन और गोलियाँ चलाई। तीन लोग मारे गए। हत्यारा मर्चेंट नेवी में अफ़सर है। इतनी सी बात पर तीन लोग अपनी जान गवां बैठे। दुख है कि ऐसे मामले अक्सर सुनने को मिल रहे हैं जहाँ उत्तेजित हो कर लोग मरने मारने पर उतर आतें है। देश की सड़कों पर रोज़ाना ऐसा हो रहा है जहाँ प्रतिक्रिया उत्तेजना से कहीं अधिक हो रही है। कहीं कोई रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर रहा है, तो कोई डिलीवरी बॉय को लेट आने पर […]