‘सतलुज’ के उस पार, The Other Bank of ‘Satluj’

July 16, 2026 Chander Mohan 0

अमेरिका के नागरिक दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सतलुज’ को लेकर पंजाब में काफ़ी सनसनी फैल गई है। तीन साल यह फ़िल्म सेंसर बोर्ड में फँसी रही फिर इसे 2 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया। दो दिन के बाद सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसे हटवा दिया। सरकार का यह अनाड़ीपन है जिसने फ़िल्म के प्रति पंजाब में भारी उत्सुकता पैदा कर दी है। गाँवों और गुरुद्वारों में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है। गुरुद्वारों में स्क्रीनिंग सामान्य नहीं है। अगर फ़िल्म को हटाना ही था, तो इसे ओटीटी पर रिलीज़ क्यों किया गया? क्या इस सरकार का बायाँ हाथ नहीं जानता कि दायाँ क्या कर रहा है? या इसके पीछे कोई और प्लानिंग है, आख़िर […]

अभी चंडीगढ़ दूर है, Chandigarh Too Far For BJP

June 4, 2026 Chander Mohan 0

पश्चिम बंगाल के बाद बम बम भारतीय जनता पार्टी यह प्रभाव दे रही है कि अगला क़िला जो वह फ़तह करने जा रहे हैं, वह पंजाब होगा। बंगाल की जीत के बाद चंडीगढ़ में पार्टी दफ़्तर के बाहर यह नारा लगाया गया, ‘बंगाल की जीत हमारी है, अब पंजाब की बारी है”। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का कहना था कि अगर पार्टी बंगाल में तीन सीट से दो-तिहाई तक छलांग लगा सकती है तो पंजाब में वह यह क्यों दोहरा नहीं सकती? तब से सुनील जाखड़ खुद बदले जा चुकें हैं और उनकी जगह मल्टी-मिलिनियर केवल सिंह ढिलों जो सुनील जाखड़ की ही तरह कांग्रेस में रहें हैं, को नया अध्यक्ष बना दिया गया है। जहां तक सुनील जाखड़ […]

ख़ाक हो जाऐंगे हम तुमको खबर होने तक, Punjab Needs More Hand Holding

September 11, 2025 Chander Mohan 0

घुटने भर पानी में तस्वीर खीचवाने के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब की स्थिति को जलप्रलय कहा है और साथ ही भरोसा भी दिलवाया कि केन्द्र की सरकार ‘पंजाब के साथ मज़बूती से खड़ी है’। शिवराज सिंह चौहान की बात सही है। पंजाब की तबाही किसी प्रलय से कम नहीं है। ऐसी भयंकर बाढ़ इससे पहले 1988 में आई थी जब 500 लोग मारे गए थे पर विशेषज्ञ बता रहें हैं कि आज स्थिति 1988 से भी अधिक नाज़ुक और संकटपूर्ण है। उस वक़्त 12 ज़िले प्रभावित हुए थे जबकि इस बार सभी 23 ज़िले बाढ़ की गिरफ़्त में हैं। अनुमान है कि 4 लाख एकड़ खेत पानी से भर गए हैं। हैं।2000 गाँव पानी में […]

‘उड़ता पंजाब’ ही नहीं, शुभमन पंजाब, Not Only Udta Punjab Also Shubhman Punjab

July 17, 2025 Chander Mohan 0

पिछले कुछ दिन बुरी खबरों से भरे रहें हैं। एयर इंडिया का विमान गिर गया, गुजरात में पुल गिर गया, मंडी में भूस्खलन में सारा परिवार बह गया केवल एक 11 महीने की बच्ची बची है जो अपनी माँ के लिए लगातार रो रही है। जैगुआर विमान गिर गया, दो पायलट मारे गए। रेप की खबरें कोलकाता से चेननई तक रोज़ाना आ रही है। जगह जगह से हत्या के समाचार मिल रहें हैं। समाज के मूल्य किस तरह लड़खड़ा रहें हैं यह हरियाणा से दो समाचारों से पता चलता है। गुरुग्राम में अपनी बेटी की सफलता और आज़ादी की तमन्ना से परेशान पिता ने ही उसकी हत्या कर दी। हिसार में दो स्कूली छात्रों ने चाकू मार मार कर अपने […]

पंजाब में राजधर्म, Raj Dharma In Punjab

April 3, 2025 Chander Mohan 0

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पानी पीकर अपना ‘अनिश्चितकालीन अनशन’ समाप्त कर दिया है। ऐसा पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है। वह 26 नवम्बर से किसानों की माँगों को लेकर अनशन पर थे। चाहे कुछ किसान नेताओं का कहना है कि डल्लेवाल ने अनशन समाप्त नहीं किया पर उनके पानी पीने से सरकार को राहत मिलेगी। इस बीच 13 महीनों के बाद सरकार ने ज़बरदस्ती शंभु और खनौरी बॉर्डर से किसानों का धरना हटा दिया है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही शुरू हो गई है। जो किसान गिरफ़्तार किए गए उन्हें भी रिहा कर दिया गया है। बार्डर खुलने से राजपुरा और अम्बाला के आसपास के गाँवों और क़स्बों में रहने वाले लोगों को तो राहत मिली […]

क्या पंजाब का अतीत ही पंजाब का भविष्य है ? Will The Past Become Punjab’s Future

December 19, 2024 Chander Mohan 0

यह राहत की बात है कि श्री दरबार साहिब के बाहर हुए जानलेवा हमले में सुखबीर बादल दो कर्मचारियों की मुस्तैदी से बाल बाल बच गए। आतंकी नारायण सिंह चौड़ा को घटनास्थल पर ही क़ाबू कर लिया गया। अब तो सुखबीर बादल अपनी बाक़ी धार्मिक सजा सकुशल पूरी कर चुकें हैं पर यह घटना बहुत से सवाल खड़े कर गई है जो पंजाब के भविष्य से जुड़े हैं। पहला सवाल तो यह है कि यह हो कैसे गया जबकि बताया जाता है कि तीन लेयर की सुरक्षा थी और अमृतसर के पुलिस कमीशनर के अनुसार 175 पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में तैनात थे। नारायण सिंह चौड़ा का अतीत पुलिस जानती थी फिर उसे सुखबीर बादल जिनके पास Z+ सुरक्षा है, […]