पंजाब कांग्रेस की ‘डैत्थ विश’, Congress’s Death Wish In Punjab

July 22, 2021 Chander Mohan 0

पंजाब कांग्रेस की गुत्थी सुलझ गई या और उलझ गई ? यह लाख टके का सवाल है। पिछले कुछ समय से पंजाब कांग्रेस में पंजाबी भाषा में, ‘डांगो डांगी’ चल रही है। हाईकमान शायद चुनाव में  ‘फ्रैश’ चेहरा उतारना चाहता है पर इस समय तो नवजोत सिंह  सिद्धू के माध्यम से उन्होने पार्टी का कबाड़ा कर लिया है। ज़बरदस्तकोल्ड वॉर शुरू हो गई है। कोई छ: महीने पहले तक यह लगता था कि  प्रभावी विकल्प न होने के कारण अगले चुनाव में कांग्रेस वापिसी करेगी। पर तब नवजोत सिंह सिद्धू बेलगाम हो गए और उन्होंने अपनी ही सरकार की कमज़ोरियों को हवा देना शुरू कर दिया। हर सरकार में कमज़ोरियाँ होती हैं पर अगर अपने ही इन्हें उजागर करने लग […]

इस घर को आग लग गई घर के चिराग़ से, As Congress in Punjab Fights Itself

June 3, 2021 Chander Mohan 0

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री हैरल्ड विलसन ने एक बार कहा था कि ‘राजनीति में एक सप्ताह बहुत लम्बा समय होता है’। उनका अभिप्राय था कि राजनीति में बहुत जल्द परिस्थिति बदल सकती है। यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह को अच्छी तरह समझ आ रही होगी। कुछ सप्ताह पहले तक किस को पता था कि उनके ख़िलाफ़ इतनी ज़बरदस्त बग़ावत हो जाएगी और उनकी ही कांग्रेस पार्टी के कुछ सांसद, मंत्री और विधायक अपने मुख्यमंत्री का ही विरोध शुरू कर देंगें? प्रकाश सिंह बादल के सेहत, आयु और राजनीतिक धक्कों के कारण पीछे हटने के बाद अमरेन्द्र सिंह पंजाब के सबसे बड़े नेता है। 2017 के चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की थी […]

पंजाब में फिर शरारत (Mischief in Punjab, Again)

June 18, 2020 Chander Mohan 0

आपरेशन ब्लूस्टार की बरसी कष्टदायक अनुभव है क्योंकि पुरानी अप्रिय यादें ताज़ा हो जाती हैं लेकिन कहीं यह अहसास भी है कि इस दुखांत के लिए एक कोई पक्ष दोषी नही है। पर अफ़सोस की बात है कि इस 36 वर्ष पुरानी घटना को लेकर कुछ लोग फिर शरारत कर रहें हैं ताकि पंजाब का माहौल तनावग्रस्त रहे। यह भी बड़े अफ़सोस की बात है कि इस बार ऐसा करने वाले अकाल तख़्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हर प्रीत सिंह तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष गोबिन्द सिंह लांगोवाल हैं। ग़ज़ब की ग़ैर ज़िम्मेवारी और मैं तो कहूँगा देश विरोध का प्रदर्शन करते हुए इन दोनों ने एक पत्रकार सम्मेलनमें न केवल कथित खालिस्तान का समर्थन किया बल्कि यह […]

भाजपा की अकाली-दुविधा (BJP and Akalis)

January 30, 2020 Chander Mohan 0

जिसे कभी प्रकाश सिंह बादल ने नाखुन तथा मास का रिश्ता कहा था, वह अलग होता नज़र आ रहा है। शिरोमणि अकाली दल ने घोषणा की है कि वह दिल्ली विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। असलियत यह है कि दोनों अकाली दल तथा भाजपा में मतभेद इतने बढ़ चुके हैं कि दोनों अब इक्ट्ठे नहीं चल सकते इसलिए भाजपा के खिलाफ चुनाव लडऩे से कतराते हुए अकाली दल ने फिलहाल दिल्ली विधानसभा से ही किनारा कर लिया है। इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोनों दलों के बीच तलखी नज़र आई थी और अब दिल्ली, जहां सिखों की अच्छी-खासी जनसंख्या है, के विधानसभा चुनाव से अकाली दल बाहर हो गया है। यह अकाली दल की कमज़ोरी भी दर्शाता […]

पंजाब को मदद चाहिए, तत्काल (Punjab Needs Immediate Support)

December 19, 2019 Chander Mohan 0

बिल्ली थैले से बाहर आ गई है। जो बात हम सब कहते रहे उसकी पुष्टि पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद ने कर दी है कि करतारपुर कॉरिडर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा के दिमाग की उपज है जिसने इसके द्वारा  “वह जख्म दिया है जो भारत को सदा याद रहेगा।” यही बात भारत की एजंसियों तथा पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह भी कहते रहें हैं कि पाकिस्तान की करतारपुर कॉरिडर में असामान्य दिलचस्पी इसलिए नहीं है कि उनमें अचानक गुरु नानक देव जी के प्रति श्रद्धा-भाव फूट उठा है बल्कि इसके पीछे पाकिस्तान की साजिश है क्योंकि वह फिर सिख उग्रवाद को बढ़ावा देना चाहता है। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद परेशान पाकिस्तान की व्यवस्था […]

ब्रिटेन और ‘खालिस्तान’ (Britain and ‘Khalistan’)

August 30, 2018 Chander Mohan 0

12 अगस्त को कथित ‘खालिस्तान’  के  समर्थन में कथित ‘सिख  फॉर जस्टिस’ (एसएफजे) का लंडन में रिफरैंडम 2020 के नाम पर तमाशा फ्लॉप शो रहा। दुनिया भर में प्रचार करने के बावजूद वहां केवल 2500 के करीब ही लोग उपस्थित थे। बार-बार प्रयास करने के बावजूद पाकिस्तान तथा दूसरे देशों में बैठे आतंकी नेता पंजाब की धरती पर आतंकवाद फिर खड़ा नहीं कर सके। इन तत्वों के पास पैसे की कमी नहीं है। इसी के बल पर वह लंडन की रैली में बाहर से लोगों को ला सके और उन्हें वहां ठहरा सके। इंटरनैट पर इनकी उपस्थिति बहुत है। सोशल मीडिया का वह खूब इस्तेमाल करते हैं। जिस तरह जेहादी युवकों को रैडिकल कर रहे हैं उसी तरह यह कथित […]