पटरी से उतरती ट्रेन,पाकिस्तान, Pakistan Ready To Derail

March 20, 2025 Chander Mohan 0

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफ़र एक्सप्रेस के हाईजैक का प्रकरण ख़त्म हो गया है। कितने लोग मारे गए इसके बारे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। सरकार का दावा है कि 33 बाग़ी (पाकिस्तान इन्हें आतंकवादी कहता है) मारे गए जबकि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का दावा है कि पाकिस्तान के 100 सैनिक मारे गए और कई अभी भी बंधक हैं। इस संख्या से भी बहुत अधिक महत्व रखता है कि 400-500 लोगों से भरी ट्रेन को ही हाइजैक कर लिया गया और वह ट्रेन दो दिन युद्ध- क्षेत्र बनी रही। ऐसी वारदात के लिए न केवल दम चाहिए बल्कि बहुत प्लानिंग और स्थानीय समर्थन की ज़रूरत चाहिए। अस्त्र शस्त्र चाहिए। इस ट्रेन पर 2018 और […]

No Image

भारत का पाकिस्तान सरदर्द, India’s Pakistan Migrane

October 17, 2024 Chander Mohan 0

हमारे विदेश मंत्री एस.जयशंकर पाकिस्तान की संक्षिप्त यात्रा कर लौट आए हैं। वह न केवल वहाँ शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) की बैठक में शामिल होने गए थे बल्कि उन्होंने यह स्पष्ट भी कर दिया था कि वह केवल इस बहुपक्षीय कार्यक्रम के लिए जा रहे हैं न कि भारत -पाक सम्बंधों पर चर्चा के लिए। उनसे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 2015 में पाकिस्तान गईं थी। 2016 में तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह वहाँ गए थे। विदेश मंत्री की यह टिप्पणी स्पष्ट करती है कि कोई आशा नहीं कि निकट भविष्य में दोनों देशों के सम्बंधों में कोई ख़ास सुधार होगा। पाकिस्तान के मीडिया में भी ऐसी ही खबरें प्रकाशित हुईं हैं कि उन्हें भी कोई आशा नही कि सम्बंध बेहतर होंगे। विदेश मंत्री को वहाँ भेज कर यह संकेत दे दिया कि हम इस संगठन, जिसके सदस्य हैं- भारत, चीन, रूस, ईरान, पाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, कज़ाखस्तान, तजाकिस्तान और उज़बेकिस्तान- का पूरा सम्मान करते हैं इसीलिए पाकिस्तान के साथ कड़वे रिश्तों […]

भारत-पाक: दो संदेशों से संदेश, India -Pakistan: Message From Two Messages

March 14, 2024 Chander Mohan 0

शाहबाज़ शरीफ़ एक बार फिर लड़खड़ाती पाकिस्तान की सरकार के वज़ीर-ए-आज़म बन गए है। इससे पहले वह अप्रैल 2022 में पीएम बने थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जो बधाई का संदेश भेजा था और जो अब भेजा है उसकी भावना और शब्दावली में जो अंतर है, वह ही स्पष्ट करता है कि हमारी सरकार उस देश से बेहतर रिश्तों के बारे कितनी नाउम्मीद है। अप्रैल 2022 को भेजे अपने संदेश में नरेन्द्र मोदी ने कहा था, “ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री चुने जाने पर ‘हिज़ एकसिलैंसी’(महामहिम) मियाँ मुहम्मद शाहबाज़ शरीफ़ को बधाई। भारत ऑतंकवाद से मुक्त इस क्षेत्र में शान्ति और स्थिरता चाहता है ताकि हम विकास की अपनी चुनौतियों से जूझ सकें और अपने लोगोँ के कल्याण और […]

मजबूरी का नाम नवाज़ शरीफ़, Pakistan And The Compulsion of Nawaz Shrif

November 9, 2023 Chander Mohan 0

पाकिस्तान की सेना के आशीर्वाद से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ निर्वासन से लौट आए है। छ: साल पहले इसी सेना ने इनका बोरिया बिस्तर गोल कर देश निकाला दे दिया था। अगर साऊदी अरब के शेख़ दखल न देते तो नवाज़ शरीफ़ का हश्र भी ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो या बेनजीर भुट्टो जैसा हो सकता था। वह तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित हो चुके है और हर बार अवधि पूरी होने से पहले किसी न किसी बहाने उन्हें हटा दिया गया। अब सौदेबाज़ी के बाद वह वापस लौट आए है और उनके ख़िलाफ़ सारे अदालती मामले रास्ते से हट रहें हैं।  जिसे पाकिस्तान का सुरक्षा प्रतिष्ठान कहा जाता है अर्थात् सेना के जरनैल, नवाज़ शरीफ़ की वापिसी चाहते […]

पाकिस्तान: रावलपिंडी और इस्लामाबाद , Pakistan : Rawalpindi and Islamabad

December 1, 2022 Chander Mohan 0

पाकिस्तान मे सत्ता के दो केन्द्र हैं। रावलपिंडी जहां सेना मुख्यालय है, और इस्लामाबाद जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद, सुप्रीम कोर्ट आदि हैं, अर्थात् जहां सरकार हैं। पाकिस्तान की बड़ी त्रासदी है कि इस्लामाबाद का वह महत्व नहीं जो रावलपिंडी का है। सेना का मुख्यालय सारी सरकार पर हावी है। इसीलिए मज़ाक़ में कहाँ जाता है कि बाक़ी देशों के पास सेना है, पाकिस्तान की सेना के पास देश है ! 75 साल में पाकिस्तान की सेना ने तीन बार सत्ता पर क़ब्ज़ा किया और लगभग तीन दशक सीधी सरकार चलाई, जिस बीच भारत के साथ तीन युद्ध भी लड़े। अमेरिका, चीन और साऊदी अरब का पाकिस्तान की सेना के साथ सीधा सम्पर्क है। खाड़ी के तेल-समृद्ध देशों के नज़दीक उसकी […]