ममदानी की जीत और उषा की हार, Victory Of Mamdani And Setback For Usha

November 13, 2025 Chander Mohan 0

न्यूयार्क एक अद्भुत शहर है। दुनिया के करोड़ों लोगों के लिए यह सपनों का शहर है,जहां सपने पूरे भी होतें है। जनसंख्या 90 लाख के क़रीब है। प्रति परिवार वार्षिक आमदनी 75000डालर है। केवल आठ देश, अमेरिका,चीन,जर्मनी,जापान,भारत, फ़्रांस,यूके और इटली हैं जिनकी जीडीपी न्यूयार्क की 2.37 डालर की जीडीपी से अधिक है। न्यूयार्क का बजट 116 बिलियन डॉलर है। इसके मुक़ाबले हमारे सबसे बड़े शहर मुम्बई का बजट 8.9 बिलियन डॉलर (74.427 करोड़ रूपए) है। यहाँ 350000 करोड़पति हैं जिनमें सबसे प्रसिद्ध (या अप्रसिद्ध) डानल्ड ट्रम्प हैं ! न्यूयार्क में 32 लाख लोग ऐसे रहतें हैं जिनका जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है। शहर की आबादी का केवल 31% व्हाइट है। बाक़ी अश्वेत, अफ्रीकी, एशियन या दक्षिण अमेरिका के हिसपैनिक […]

कमला और उषा, Kamala and Usha

July 25, 2024 Chander Mohan 0

अमेरिका के नवम्बर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर यहाँ असामान्य दिलचस्पी है। कारण हैं, कमला और उषा। दोनों देसी नाम हैं पर आजकल इनका प्रचलन कम हो गया है। प्रवासी भारतीयों पर आधारित  फ़िल्मों में भी यह नाम सुनाई नही देते पर अमेरिका में इनकी खूब गूंज है। कमला हैरिस अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं। जो बाइडेन ने स्वास्थ्य के कारण चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है और सम्भावना है कि कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी। उषा चिलुकुरी वेंस जे.डी.वेंस की पत्नि हैं जिन्हें डानल्ड ट्रम्प ने अपना उप-राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुना है। अर्थात् अगर ट्रम्प राष्ट्रपति का चुनाव जीत जातें हैं तो उषा वेंस उपराष्ट्रपति की पत्नि होंगी। नवम्बर में अमेरिका के […]