क्या पाकिस्तान के साथ गुफ़्तगू होनी चाहिए? Should We Have ‘Guftgu’ With Pakistan ?

November 26, 2026 Chander Mohan 0

भारत के हर प्रधानमंत्री के सामने यह दुविधा रही है कि पाकिस्तान का क्या किया जाए? पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, सब पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने का प्रयास कर चुके हैं, और हरेक के हाथ झुलस चुकें हैं। लाहौर की अपनी प्रसिद्ध बस यात्रा के दौरान दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं’। लाहौर के गवर्नर हाउस में खूब तालियाँ बजी थी पर इस बीच पाकिस्तान ने कारगिल कर दिया। हमारे हर संभव प्रयास के बावजूद पाकिस्तान बंदा बनने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक की भारत यात्रा के बाद फिर पाकिस्तान को लेकर बहस […]

सोनिया गांधी: एक गरिमामय निजी सफ़र, Sonia Gandhi: Dignified Personal Journey.

November 19, 2026 Chander Mohan 0

सोनिया गांधी की किताब, बिलॉंगिंग…ए जर्नी ऑफ लव (लगाव…प्यार का सफ़र) बहुत दिलचस्प है। यह केवल ‘प्यार का सफ़र’ ही नहीं है, इसमें उनकी ज़िंदगी और गांधी परिवार के उतार-चढ़ाव के बारे बहुत कुछ लिखा गया है। कई लोग उनसे सहमत हैं, कई आलोचना कर रहे हैं।भाजपा वाले अनावश्यक उनके इतालवी मूल को उठाने की कोशिश कर रहे हैं पर यह विवाद तो कभी का दफन हो चुका है। न केवल सोनिया गांधी ने भारत को अपनाया है, बल्कि भारत की जानता ने भी उन्हें अपना बना लिया है। यह अहसास दोतरफ़ा है। वह सात बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हो चुकीं हैं, कभी चुनाव नहीं हारीं। इटली के छोटे से गाँव संगानो से लेकर नई दिल्ली के 10 जनपथ […]

डानल्ड ट्रंप के पतन से सीख, The Fall Of Donald Trump

November 11, 2026 Chander Mohan 0

अंग्रेज़ी का दिलचस्प मुहावरा है, ‘लेम डक’ जिसका अभिप्राय उस बड़े अधिकारी से है जो अपनी सारी सत्ता और राजनीतिक प्रभाव खो बैठा हो। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के बाद और जिस तरह वहां के लोगों ने जनादेश दिया है और डोनाल्ड ट्रम्प को कड़ी फटकार लगाई है, उसके बाद उन्हें भी लंगडी बत्तख़ कहा जाना शुरू हो गया है। उनके साथी इज़राइल के नेतन्याहू तो ‘डैड डक’, अर्थात् मृत बतख़ बन गए हैं। अमेरिका के दोनों सदनों में ट्रम्प के विरोधियों का बहुमत हो गया है। ट्रम्प के अभी दो साल बचें हैं पर उन्हें जो ऐतिहासिक मार पड़ी है उसके बाद उनके लिए अपना एजेंडा लागू करना बहुत कठिन हो जाएगा। जिस शिखर तक डोनाल्ड ट्रम्प पहुँच सकते […]

भारत एक क्रोधित राष्ट्र क्यों बन रहा है ? Why Is India Getting So Angry

November 5, 2026 Chander Mohan 0

घटना लखनऊ से है। पिछले सप्ताह एक ख़ाली जगह पर पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। एक ने दूसरे को ईंट मारी तो दूसरे ने पिस्तौल निकाल कर दो गोली दाग दी। फिर पिस्तौल को रिलोड कर तीन और गोलियाँ चलाई। तीन लोग मारे गए। हत्यारा मर्चेंट नेवी में अफ़सर है। इतनी सी बात पर तीन लोग अपनी जान गवां बैठे। दुख है कि ऐसे मामले अक्सर सुनने को मिल रहे हैं जहाँ उत्तेजित हो कर लोग मरने मारने पर उतर आतें है। देश की सड़कों पर रोज़ाना ऐसा हो रहा है जहाँ प्रतिक्रिया उत्तेजना से कहीं अधिक हो रही है। कहीं कोई रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर रहा है, तो कोई डिलीवरी बॉय को लेट आने पर […]