यह न फ़्रांस है न बांग्लादेश, These Are Shudh Desi Protests

October 29, 2026 Chander Mohan 0

वैसे तो योरूप के कई देशों में असंतोष फैल गया है पर फ़्रांस की स्थिति विशेष तौर पर अराजक है। पेरिस से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन सारे देश में फैल चुकें हैं। लाखों सड़कों पर हैं। ख़तरनाक नारा है, “अगर हम जलेंगे तो तुम भी साथ जलोगे”। जगह जगह आगजनी हो रही है। हाई ब्रैंड की दुकानें लूटी जा चुकीं है। प्रदर्शन फ़्रांस के हाई स्कूलों की बुरी हालत को लेकर शुरू हुए थे पर शीघ्र ही यह महंगाई और कठिन दैनिक जीवन और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर एक विशाल आंदोलन में बदल गए। छात्रों के साथ प्रवासी और दूसरे असंतुष्ट शामिल हो गए जिन्हें सम्भालना फ़्रांस की सरकार के लिए बहुत कठिन हो रहा है। एक प्रकार […]