डॉनल्ड ट्रम्प की दुनिया, Donald Trump’s

June 19, 2025 Chander Mohan 0

लॉस एंजिल्स अमेरिका का न्यूयार्क के बाद दूसरा बड़ा शहर है। यहाँ अमेरिका के लाजवाब राष्ट्रपति डानल्ड ट्रम्प, उनकी अपनी भाषा में, युद्ध लड़ रहें हैं। दंगों और प्रोटेस्ट को रोकने के लिए उन्होंने सेना तक को झोंक दिया है। महानगर की एक तिहाई जनसंख्या का जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है। अधिकतर ब्लैक हैं तथा मैक्सिको और लेतिन अमेरिका के देशों से हैं। बड़ी संख्या अवैध भी है। भारी प्रदर्शन ट्रम्प सरकार की आप्रवासन नीति और प्रवासी समुदायों पर सरकारी दमन के खिलाफ किए जा रहें है। जब से ट्रम्प राष्ट्रपति बने है वह वहाँ प्रवासियों के खिलाफ हाथ धो कर पड़े हैं। हमारे भी कुछ लोग दो विमानों में हथकड़ियाँ लगा कर भेज दिए गए थे पर हमारी […]