आस्था और अनुशासन का संगम चाहिए, Sangam Of Devotion And Discipline Needed

February 6, 2025 Chander Mohan 0

144 सालों के बाद बने त्रिवेणी योग के कारण प्रयागराज कुम्भ में इस बार भीड़ भी बहुत थी। देश में जो धार्मिक लहर आजकल चल रही है उसके कारण भी बहुत लोग वहाँ पहुँच रहें हैं। अत्यंत दुःख की बात है कि मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में (सरकारी तौर पर) 30 लोग मारे गए। पर बहुत लोग लापता हैं। बहुत लोग अपने प्रियजनों को ढूँढने के लिए बदहवास दर दर भटक रहें हैं। इस हृदयविदारक घटना के बारे बताया जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त पर अमृत स्नान के लिए हज़ारों श्रद्धालु संगम पर इंतज़ार कर रहे थे। इससे भी अधिक संख्या वहाँ जाने की इंतज़ार में थी। यह संख्या लाखों में बताई जाती है। इस दबाव में बैरिकेड […]