क्या राजनीति बेमतलब हो रही है? Politics Becoming Irrelevant

August 13, 2026 Chander Mohan 0

यह असामान्य प्रदर्शन थे। देश के कई हिस्सों में स्कूल के बच्चे अपनी यूनिफ़ॉर्म में बेहतर सुविधा के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। जैन-ज़ी के बाद जिसे जैन-एल्फा (2010 को बाद जन्मे) कहा जाता है, वह भी कुछ जगह सड़कों पर उतर कर अपने अपने स्कूल की बेहतरी के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी शिकायत थी कि उनके स्कूलों में साफ़ टॉयलेट नहीं है, डेस्क नहीं है,पंखें नही हैं। पीने के पानी का प्रबंध नहीं है। पर्याप्त टीचर नहीं हैं। एक बच्ची बता रही थी कि इतनी गंदी हालत है कि वह बीमार हो सकतें हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र से ऐसे समाचार मिल रहें हैं। उल्लेखनीय है कि सब कथित ‘डब्बल इंजन’ सरकारें हैं। भीषण गर्मी […]