डानल्ड ट्रंप के पतन से सीख, The Fall Of Donald Trump

November 11, 2026 Chander Mohan 0

अंग्रेज़ी का दिलचस्प मुहावरा है, ‘लेम डक’ जिसका अभिप्राय उस बड़े अधिकारी से है जो अपनी सारी सत्ता और राजनीतिक प्रभाव खो बैठा हो। अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के बाद और जिस तरह वहां के लोगों ने जनादेश दिया है और डोनाल्ड ट्रम्प को कड़ी फटकार लगाई है, उसके बाद उन्हें भी लंगडी बत्तख़ कहा जाना शुरू हो गया है। उनके साथी इज़राइल के नेतन्याहू तो ‘डैड डक’, अर्थात् मृत बतख़ बन गए हैं। अमेरिका के दोनों सदनों में ट्रम्प के विरोधियों का बहुमत हो गया है। ट्रम्प के अभी दो साल बचें हैं पर उन्हें जो ऐतिहासिक मार पड़ी है उसके बाद उनके लिए अपना एजेंडा लागू करना बहुत कठिन हो जाएगा। जिस शिखर तक डोनाल्ड ट्रम्प पहुँच सकते […]