क्या पाकिस्तान के साथ गुफ़्तगू होनी चाहिए? Should We Have ‘Guftgu’ With Pakistan ?
भारत के हर प्रधानमंत्री के सामने यह दुविधा रही है कि पाकिस्तान का क्या किया जाए? पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक, सब पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने का प्रयास कर चुके हैं, और हरेक के हाथ झुलस चुकें हैं। लाहौर की अपनी प्रसिद्ध बस यात्रा के दौरान दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि ‘आप दोस्त बदल सकते हैं, पड़ोसी नहीं’। लाहौर के गवर्नर हाउस में खूब तालियाँ बजी थी पर इस बीच पाकिस्तान ने कारगिल कर दिया। हमारे हर संभव प्रयास के बावजूद पाकिस्तान बंदा बनने को तैयार नहीं है। अब पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक की भारत यात्रा के बाद फिर पाकिस्तान को लेकर बहस […]