वंदे मातरम जोड़ता है,तोड़ता नही, Vande Matram Unites, Not Divides

December 18, 2025 Chander Mohan 0

यह संतोष की बात है कि इस बार संसद चल रही है। रूकावट कम डाली गई और कई प्रभावशाली भाषण सुनने को मिले पर संसद में वंदे मातरम को लेकर 10 घंटे की जो बहस हुई है वह मेरी समझ के बाहर है। इस महान राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगाँठ पर इसके कवि को श्रद्धांजलि देना और आज़ादी की लड़ाई में इसके योगदान को याद करना अलग बात है, पर यहाँ तो इस गौरवमय क्षण को अपने राजनीतिक विरोधियों पर गोलीबारी करने के लिए इस्तेमाल किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने तो यहां तक कह दिया कि क्योंकि इस राषटीय गीत के कुछ हिस्से काट दिए गए तो यह तुष्टिकरण का मामला बन गया जिसने देश के विभाजन की नींव […]