ब्रह्मास्त्र?

April 6, 2014 Chander Mohan 0

ब्रह्मास्त्र? वैसे तो कांग्रेस में यह मांग यदाकदा उठती रही है कि प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाया जाए। समझा जाता है कि लोगों के बीच वह अपने से एक साल बड़े भाई राहुल से अधिक सहज है। इस चर्चा को अब जबरदस्त बल मिला है क्योंकि इसे खुद कांग्रेस के प्रमुख महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने छेड़ दिया है। उन्होंने बताया है कि 1990 में राजीव गांधी ने उनसे कहा था कि उनकी बेटी की राजनीति में रूचि है और वह पुत्र राहुल से राजनीतिक मामलों में अधिक समझदार है। पुराने लोग याद करते हैं कि एक इंटरव्यू में भी राजीव गांधी ने कहा था कि उनकी बेटी की राजनीति में बेटे से अधिक दिलचस्पी है। तो क्या राजीव […]

इस ‘कश्मीरियत’ के क्या मायने?

April 2, 2014 Chander Mohan 0

 इस ‘कश्मीरियत’ के क्या मायने? यह अच्छी बात है कि मेरठ के निजी विश्वविद्यालय ने उन 67 कश्मीरी छात्रों का निलंबन वापिस ले लिया जिन्हें एशिया कप में भारत-पाक मैच के बाद पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने तथा पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने के लिए बाहर निकाला गया था। लेकिन यह प्रकरण बहुत असुखद सवाल भी छोड़ गया है। ये छात्र प्रधानमंत्री की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत यहां भेजे गए थे फिर भी उस हरकत में लग गए जो निश्चित तौर पर उत्तेजना पैदा करने वाली थी और जिसे बाकी के छात्र बिल्कुल पसंद नहीं करते। ठीक है यह आयु ऐसी है जहां कई प्रकार की बेवकूफियां की जाती हैं लेकिन यह घटना एक बार फिर देश विरोधी […]