हवा का रुख

October 5, 2013 Chander Mohan 0

हवा का रुख पांच विधानसभाओं के चुनाव राजनीति की भावी तस्वीर काफी हद तक साफ कर देंगे। इनमें से चार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ तथा दिल्ली में भाजपा तथा कांग्रेस में सीधी टक्कर है। अगर भाजपा इनमें से तीन भी ले जाने में सफल हो गई तो यूपीए II में बेचैनी बढ़ेगी। अगर भाजपा इन चारों को अच्छी तरह से जीतने में सफल रहती है तो फिर तो इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। नरेंद्र मोदी का पार्टी में बचा खुचा विरोध भी खत्म हो जाएगा। दूसरी तरफ अगर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो केंद्रीय सरकार को स्थायित्व मिलेगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगेगा। पार्टी के अंदर उनके लाल कृष्ण आडवाणी जैसे विरोधी […]

टोपी में क्या रखा है?

August 20, 2013 Chander Mohan 4

टोपी में क्या रखा है? शेक्सपीयर ने कहा था कि नाम में क्या रखा है पर अगर वे आज के भारत को देखते तो जरूर पूछते है कि टोपी में क्या रखा है? मामला अभिनेता रजा मुराद की टिप्पणी से भड़क गया जब ईद के मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मुस्लिम टोपी पहनी हुई थी की मौजूदगी में रजा मुराद ने नसीहत दे डाली कि शिवराज सिंह चौहान टोपी डालते हैं और दूसरे मुख्यमंत्रियों को इनसे सीख लेनी चाहिए। रजा मुराद का यह भी कहना था कि अगर टॉप पर रहना है तो टोपी पहननी पड़ेगी। ‘जो लोग खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार समझते हैं उन्हें शिवराज से सीख

आडवाणी : समाधान या समस्या?

July 4, 2013 Chander Mohan 11

आडवाणी : समाधान या समस्या? हाल ही में देश में जो राजनीतिक सर्वेक्षण हुए हैं वे तीन बातें स्पष्ट करते हैं। एक, कांग्रेस निरंतर गिर रही है। वोट प्रतिशत 10 प्रतिशत या अधिक गिर रहा है। दूसरा, भाजपा को उतना फायदा नहीं हो रहा है जितना कांग्रेस के पतन से होना चाहिए और तीसरा, भाजपा तब ही सरकार बनाने के नजदीक पहुंचेगी अगर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। प्रधानमंत्री पद के भाजपा के जो दिल्ली वाले दावेदार हैं वे कितने ही अनुभवी तथा प्रभावशाली हों वे लोगों को उत्साहित नहीं करते। भाजपा के लिए यह खुशी और संतोष की बात होनी चाहिए कि निचले स्तर से शुरू हुए नरेन्द्र मोदी इतना ऊंचा पहुंचने की क्षमता […]