Aks butt jayega tera bhi! -by Chander Mohan

March 31, 2015 Chander Mohan 0

अक्स बंट जाएगा तेरा भी! अरविंद केजरीवाल बेंगलुरू के जिंदल नेचर क्योर क्लिनिक से तंदरुस्त तथा तरोताज़ा होकर लौटे हैं पर यही हाल उनकी पार्टी का नहीं है। पार्टी में तो गंभीर फ्रैक्चर हो गया है। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण तथा योगेन्द्र यादव वह त्रिमूर्ति है जिसने आप को बनाया था, इसे वैचारिक दिशा दी थी। अब भूषण तथा यादव को बाहर निकाला जा रहा है। जिन आदर्शों को लेकर पार्टी खड़ी की गई थी वह खत्म हो गए लगते हैं। लोकतंत्र, सुशासन, स्वराज, पारदर्शिता सब एक तरफ छोड़ कर अरविंद केजरीवाल एक मिनी तानाशाह बनते जा रहे हैं। सब कुछ ‘मैं’ है। प्रशांत भूषण तथा योगेन्द्र यादव का कसूर भी क्या है इसके सिवाय कि उन्होंने केजरीवाल के काम […]