सफ़रनामा: संयुक्त अरब अमिरात, Travelogue: United Arab Emirates

June 29, 2023 Chander Mohan 0

दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान रात के पौने ग्यारह  बजे दुबई के हवाई अड्डे पर उतरी थी।  आधा घंटा हमें बाहर निकलते लग गया। हमारा गंतव्य डेढ़ घंटा दूर अबू धाबी था जो यू ए ई की राजधानी भी है। जब तक हम अबू धाबी पहुँचे, रात के लगभग एक बजे थे। उस समय यह देख कर बहुत आश्चर्य हुआ कि दो तीन जगह महिलाएँ काम से पैदल घर लौट रहीं थी। बेख़ौफ़। मैं कई बार अबू धाबी और दुबई गया हूँ वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था को देख कर बहुत प्रभावित हुआ हूं। निर्भया जैसे कांड और जो दुर्व्यवहार यहाँ महिला पहलवानों के साथ हुआ है उसकी तो वहाँ कल्पना ही नहीं की जा सकती। किसी की जुर्रत नहीं […]