
साईकिल क्यों पंक्चर हुई?
साईकिल क्यों पंक्चर हुई? समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव बेहद नाराज़ हैं। वे तो तीसरे मोर्चे के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे पर लोगों ने ऐसी पिटाई की कि उत्तर प्रदेश में 80 में से केवल 5 सीटें सपा के निशान साईकिल पर जीत पाए। लोगों ने मुलायम सिंह यादव के परिवार का भी वही हाल किया जो दिल्ली में गांधी परिवार का किया या पंजाब में बादल परिवार का किया गया। सबके नीचे से ज़मीन खिसक गई है। इसलिए मुलायम सिंह यादव बेहद खफा हैं और गुस्सा अपने बेटे अखिलेश यादव पर निकल रहा है जो मुख्यमंत्री हैं। मुलायम सिंह इसलिए और भी दु:खी हैं कि उनके बराबर के विपक्षी नेता जयललिता, ममता बनर्जी या […]