यह लोकतंत्र का जश्न है, Time To Celebrate

June 30, 2022 Chander Mohan 0

वह एक अद्भुत क्षण होगा जब  25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू देश के राष्ट्रपति का पद सम्भालेंगी। चाहे यशवंत सिन्हा मुक़ाबला कर रहें हैं पर यह प्रतीकात्मक ही है क्योंकि बहुमत दूसरी तरफ़ है। द्रौपदी मुर्मू का झोंपड़ी से 500 कमरों वाले राष्ट्रपति भवन का सफ़र हमारे लोकतंत्र का जश्न है कि एक आदिवासी महिला जिसने दुनिया भर का अन्याय सहा, अत्यन्त ग़रीबी देखी, समाज का तिरस्कार सहा, निजी त्रासदी सही, वह देश की प्रथम नागरिक बनने जा रही हैं। उड़ीसा में मयूरभंज में उनके गाँव बैदापोसी में तो बिजली के खम्बे अब लगने शुरू हुए हैं। वह गाँव हर सुविधा से वंचित है। राष्ट्रपति बनने के बारे उन्होंने स्वयं कहा है, “हम जिस समुदाय से आते हैं वहाँ […]