अमृतसर में ही क्यों? Why At Amritsar

February 20, 2025 Chander Mohan 0

अमेरिका में अवैध तरीक़े से रह रहे, या अवैध तरीक़े से दाखिल होने की कोशिश कर रहे भारतीयों को लेकर तीसरा विमान अमृतसर में लैंड कर चुका है। मैक्सिको और अल सल्वाडोर के बाद सबसे अधिक अवैध अप्रवासी भारत से है। डानल्ड ट्रम्प के आने के बाद अमेरिका इन लोगों के प्रति सख़्त हो गया है। यह उनकी नीति है जिस पर उनका अधिकार है पर जिस तरह उन्हें वापिस भेजा गए उसको लेकर यहाँ भारी विवाद खड़ा हो गया है। एक कारण तो है कि उन्हें बहुत अमानवीय तरीक़े से ज़ंजीरों में जकड़ कर और हथकड़ियाँ लगा कर घोर अपराधियों की तरह भेजा गया। 40 घंटे की उड़ान के दौरान उन्हें हिलने नही दिया गया। सरकार की तरफ़ से […]

असंतुलित हाथों में अमेरिका, और दुनिया, America, And World, In Unstable Hands

January 30, 2025 Chander Mohan 0

शायद ही किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के निर्वाचन पर दुनिया में इतनी खलबली मची हो जितनी डॉनल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने पर मची है क्योंकि वह स्वभाव से सनकी हैं, अहंकारी है और अस्थिर हैं। और अब वह दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति बन गए है। निर्वाचित होने से लेकर अब तक वह कनाडा, चीन,भारत, पनामा, ग्रीनलैंड, ब्रिक्स देशों, डेनमार्क, मैक्सिको, रूस सब को धमकियाँ दे चुकें हैं। रोज़ाना नया निशाना ढूँढा जा रहा है। चीन को वह टैरिफ़ अर्थात् शुल्क, बढ़ाने की धमकी दे चुके हैं पर दिलचस्प है कि यह बढ़ौतरी कभी  60% बताई जाती है तो कभी 20% तो कभी 10% ! ब्रिक्स देश जिनमें भारत समेत चीन भी शामिल है, को 100 % टैरिफ़ की धमकी दी […]