एक और राजनीतिक-वंश का पतन, Fall of Another Dynasty

July 7, 2022 Chander Mohan 0

मार्च 1985 की बात है। मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के चुनाव में अच्छा बहुमत प्राप्त किया था। जीत की ख़ुशी में वह प्रधानमंत्री राजीव गाँधी से मिलने गए यह सोचते हुए कि शाबाश मिलेगी। पर उल्टा राजीव गांधी ने यह कहते हुए कि पंजाब की स्थिति अच्छी नहीं आप जैसे योग्य व्यक्ति की वहाँ ज़रूरत है,  उन्हें राज्यपाल बना कर पंजाब भेज दिया। उनकी जगह मोतीलाल वोरा को मध्य प्रदेश का सीएम बना दिया गया। अनिच्छुक और अप्रसन्न अर्जुन सिंह को पंजाब जाना पड़ा जहां उन्होंने बड़ी मुश्किल से आठ महीने काटे थे। तब ही दिल्ली के एक प्रभावशाली मित्र ने समझाया था कि दिल्ली वाले अपने मुताबिक़ चलते हैं,किसी की ज़्यादा परवाह नहीं करते।  […]