अडवाणीजी को राम राम I (Farewell To Advani Ji)

April 4, 2019 Chander Mohan 0

  भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने अपने मार्गदर्शक मंडल को बाहर का मार्ग दिखा दिया। लाल कृष्ण अडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार, बीसी खंडूरी, कारया मुंडा और उनसे पहले यशवंत सिन्हा सबकी हैसीयत अब दर्शक की रह गई है। इनको भी समझना चाहिए था कि इनका समय गुज़र चुका है। आखिर अडवाणीजी की आयु 91 वर्ष है। जोशीजी कुछ ही वर्ष कम है। कितनी और राजनीति करनी है? सही कहा गया कि आदमी को तब छोड़ देना चाहिए जब लोग कहें ‘क्यों?’ तब नहीं जब लोग कहें  ‘क्यों नहीं?’ है। इन महापुरुषो का  ‘क्यों नहीं’ समय आ चुका था। अफसोस इस बात का नहीं कि इन्हें एक तरफ कर दिया गया अफसोस जिस ढंग से किया गया उसका […]