मोहन भागवत: देश और विदेश, Mohan Bhagwat : Home And Abroad
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत हाल ही में अमेरिका,कनाडा और इंग्लैंड का दौरा कर लौटें हैं। उन्होंने वहां जो कुछ कहा उसकी चर्चा प्रशंसकों और आलोचकों दोनों में हो रही है। यह स्वभाविक भी है क्योंकि वह एक विशाल संगठन के प्रमुख है, जैसा दुनिया में कहीं नही है। टोरंटो में उन्होंने कहा कि “भारत का चरित्र सभी से मित्रता, ज़रूरतमंदों की मदद और विविधता के सम्मान पर आधारित है”। उनका कहना था कि हिन्दू सबका सम्मान करतें हैं और सभी को स्वीकार करतें हैं। सबसे महत्वपूर्ण उनका न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वेयर में दिया भाषण था जहां लगभग 5000 लोगों की हाजरी में भागवत ने यहां तक कह दिया कि “जो हिन्दू भारत में मुसलमानों को नहीं चाहता, […]