अपने देश वापिस जाओ, The Unwanted Indian Abroad

October 16, 2025 Chander Mohan 0

 यह एक ऐसी जघन्य घटना थी जिसने इंग्लैंड में रह रहे भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया। बर्मिंघम में ओल्डबरी में एक ब्रिटिश सिख महिला के साथ दो गोरों द्वारा बलात्कार किया गया, बेरहमी से मारपीट की गई और जातें जाते बलात्कारी यह संदेश दे गए कि ‘वह यहाँ की नही है’ और उसे अपने देश लौट जाना चाहिए। अर्थात् मामला केवल बलात्कार का ही नही था उस महिला को उसकी नस्ल के लिए टार्गेट किया गया, क्योंकि वह सिख है। महिला को निशाना बना कर उसके बाक़ी समुदाय को संदेश भेजा जा रहा है कि तुम यहाँ सुरक्षित नहीं हो। कुछ दिन पहले पास के एक शहर में दो बुजुर्ग सिख टैक्सी चालकों पर हमले हो चुकें है। […]