मक्का समझौता’ और भारत, Mecca Pact And India’s Splendid Isolation,
तीन इस्लामी देशों, साऊदी अरब-तुर्किये-पाकिस्तान, के बीच इस्लाम के पवित्र शहर मक्का में हुऐ रक्षा समझौते ने पहले से अस्थिर मध्य पूर्व में और हलचल पैदा कर दी है। पश्चिम में इसे ‘इस्लामिक नाटो’ कहा जा रहा है। इस समझौते के तहत किसी भी एक देश पर हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। ऐसा ही लगभग नाटो का सिद्धांत है। इसे ‘इस्लामिक नाटो’ कहना सही नहीं है क्योंकि यह तीन सुन्नी देशों का गठबंधन है जो शिया ईरान की बढ़तीं महत्वाकांक्षा और यहूदी इज़रायल की आक्रामकता से आतंकित हैं। फ़रवरी में शुरू हुई जंग से मध्य पूर्व में जो उथल पुथल हो रही है उसी ने इस गठबंधन को प्रेरित किया है। अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान और […]