केजरीवाल की अराजकता

January 21, 2014 Chander Mohan 1

केजरीवाल की अराजकता सरकारें सड़क से नहीं चल सकती। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धरना अनुचित है और यह अराजक स्थिति को आमंत्रित कर रहा है। वह स्वीकार भी कर रहें हैं कि वह अराजकतावादी हैं। हैरानी है कि जिस मुख्यमंत्री ने संविधान की शपथ ली हो वह इस तरह धरने पर बैठा है। मामला कानूनमंत्री सोमनाथ भारती से जुड़ा है जिन्होंने कानून को हाथ में लेकर उस जगह छापा डलवा दिया जहां कुछ विदेशी महिलाएं रहती है। उन महिलाओं की जबरन मैडिकल जांच करवाई गई और उनके साथ घोर बदसलूकी की गई। रात के वक्त जब पुलिस ने छापा मारने से इंकार कर दिया तो सोमनाथ भारती भड़क गए और पुलिस अधिकारियों के साथ उनकी हाथापाई मुश्किल से […]