दिल्ली अभी दूर है (Dilli Abhi Door He)

April 26, 2016 Chander Mohan 0

‘संघ मुक्त भारत’ का आह्वान देकर नीतीश कुमार ने अभी से 2019 के लिए अपनी महत्वकांक्षा की ऊंची घोषणा कर दी है। वह चाहते हैं कि संघ, अभिप्राय नरेन्द्र मोदी तथा भाजपा से है, को हराने के लिए एक महागठबंधन बनाया जाए जिसका नेतृत्व (और कौन?) वह खुद करें। ‘संघ मुक्त भारत’ कैसा होगा? यह कोई राजनीतिक दल नहीं। और जिस संघ की देश भर में 57,000 शाखाएं हैं उससे मुक्ति नीतीशजी को कैसे मिलेगी? 1967 में राम मनोहर लोहिया ने कांग्रेस के खिलाफ ऐसा महागठबंधन बनाने का प्रयास किया था। लोहिया का कांग्रेस विरोधी गठबंधन स्थायी नहीं रहा था। मोरारजी देसाई, वीपी सिंह, चन्द्रशेखर, देवेगौड़ा और इन्द्र कुमार गुजराल की सरकारें लड़खड़ातीं और अंतरविरोध से भरी हुई थीं इसलिए […]

Narendra Modiji humara Pradhan Mantri lotta do

November 10, 2015 Chander Mohan 0

नरेन्द्र मोदीजी, हमारा प्रधानमंत्री लौटा दो पहला संकेत उस वक्त मिल गया था कि भाजपा के लिये बिहार विधानसभा में सब कुछ सही नहीं चल रहा जब अध्यक्ष अमित शाह ने यह कहा था कि ‘गलती से अगर हम हार गये तो पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे।’ यह इस चुनाव की सबसे दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणी थी। अब बिहार में पटाखे फूट रहे हैं और लोगों ने अमित शाह का ही पटाखा बना दिया। जो चुनाव विकास के मुद्दे से शुरू हुआ था उसका अंत पाकिस्तान तथा गाय के पोस्टर से हुआ। अफसोस है कि इस चुनाव अभियान मेें प्रधानमंत्री के पद का भी अवमूल्यन किया गया। नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उन्हेें देश के विकास के लिये चुना था लेकिन […]

टोपी में क्या रखा है?

August 20, 2013 Chander Mohan 4

टोपी में क्या रखा है? शेक्सपीयर ने कहा था कि नाम में क्या रखा है पर अगर वे आज के भारत को देखते तो जरूर पूछते है कि टोपी में क्या रखा है? मामला अभिनेता रजा मुराद की टिप्पणी से भड़क गया जब ईद के मौके पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने मुस्लिम टोपी पहनी हुई थी की मौजूदगी में रजा मुराद ने नसीहत दे डाली कि शिवराज सिंह चौहान टोपी डालते हैं और दूसरे मुख्यमंत्रियों को इनसे सीख लेनी चाहिए। रजा मुराद का यह भी कहना था कि अगर टॉप पर रहना है तो टोपी पहननी पड़ेगी। ‘जो लोग खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार समझते हैं उन्हें शिवराज से सीख