डा. मनमोहन सिंह को सही श्रद्धांजलि, Right Tribute To Dr. Manmohan Singh

January 1, 2025 Chander Mohan 0

ज़िन्दगी में बड़ी शिद्दत से निभाओ अपना किरदार कि पर्दा गिरने के बाद भी तालियाँ बजती रहें डा. मनमोहन सिंह के निधन पर देश भर से शोक का जो सैलाब उठा है वह बताता है कि देश सौम्य, सादा, ईमानदार,विनम्र और असाधारण प्रतिभा सम्पन्न इस नेता की कितनी इज़्ज़त करता है। वह सचमुच राजनीतिक नेताओं की दुर्लभ प्रजाति के सदस्य थे। सार्वजनिक जीवन में अच्छाई के प्रतीक। उनका सादा जीवन आजकल के तडक भड़क युग में अपवाद लगता है। इस शांत व्यक्ति ने बिना श्रेय लिए ऐसे नीति परिवर्तन किए जिसने देश का पथ बहुत ऊँचा कर दिया। इसी परिवर्तन का लाभ वर्तमान और आने वाली सरकारें उठा रहीं हैं और उठाती रहेंगी। उनके मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने […]

मनमोहन सिंह: इतिहास क्या कहेगा?, How Will History Judge ManMohan Singh?

April 11, 2024 Chander Mohan 0

33 वर्ष सांसद रहने के बाद 91 वर्षीय डा.मनमोहन सिंह सक्रिय राजनीति से रिटायर हो गए है। शायद ही कोई और राजनेता होगा जिसका उनके जैसा अनुभव और देश के प्रति उनके जैसा योगदान होगा। वह मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे, रिसर्व बैंक के गवर्नर रहे,भारत सरकार के वित्त सचिव रहे,यूजीसी के अध्यक्ष रहे,योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे,1991 में वित्त मंत्री बने और 2004 मे देश के प्रधानमंत्री बन गए। इतनी बड़ी प्रशासनिक और राजनीतिक यात्रा के बाद भी वह उसी तरह बेदाग़ हैं जैसे वह यह यात्रा शुरू करने के समय थे। उनके शासन काल के साथ कुछ विवाद भी जुड़े हैं जिन पर आगे चल कर चर्चा करूँगा, यहाँ यह कहना चाहूँगा कि आजकल ऐसे लोग नहीं मिलते। वह […]