अगर नेहरू न होते

November 19, 2014 Chander Mohan 0

अगर नेहरू न होते? हम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती मना कर हटे हैं पर अफसोस है कि जैसा अकसर इस देश में होता है, मामला विवादों में फंस गया है। कांग्रेस पार्टी दो दिन का जो आयोजन कर रही है उसमें कुछ नेताओं को बुलाया गया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण नहीं दिया गया। ऐसा कर कांग्रेस का नेतृत्व (सोनिया परिवार) अनावश्यक चिड़चिड़ापन तथा अहंकार प्रकट कर रहा है। जवाहरलाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे केवल कांग्रेस पार्टी के नहीं इसी तरह नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं केवल भाजपा के नहीं। कांग्रेस पार्टी तुच्छ राजनीति कर रही है। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल वह तीन नेता थे जिन्होंने मिल कर आजादी […]