‘चिट्टा’: पंजाब की काली हकीकत, Chitta: The Black Reality of Punjab
यह एक घटना सारे पंजाब को सन्न छोड़ गई। यह तो सब जानते हैं कि नशा जिसे पंजाब में ‘चिट्टा’ कहा जाता है, पंजाब का यथार्थ है, हकीकत है। थोड़ा बहुत नशा तो हर समाज में प्राचीन काल से है, पर पंजाब में इसके लिए दरवाज़े 2007 में खोल दिए गए जब लाल बत्ती वाली कारों में भी नशा लाया जाता रहा। यह आरोप मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी लगाया है। उस समय पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार थी। जब अमरेन्द्र सिंह की कांग्रेस सरकार बनी तो उन्होंने चार सप्ताह में नशा ख़त्म करने की शपथ ली थी पर किया कुछ नही। आप की सरकार ने भी नशा ख़त्म करने का वादा किया था। पंजाब में युद्ध नशेयां विरुद्ध’ चलाया […]