भारत एक क्रोधित राष्ट्र क्यों बन रहा है ? Why Is India Getting So Angry

November 5, 2026 Chander Mohan 0

घटना लखनऊ से है। पिछले सप्ताह एक ख़ाली जगह पर पार्किंग को लेकर झगड़ा हो गया। एक ने दूसरे को ईंट मारी तो दूसरे ने पिस्तौल निकाल कर दो गोली दाग दी। फिर पिस्तौल को रिलोड कर तीन और गोलियाँ चलाई। तीन लोग मारे गए। हत्यारा मर्चेंट नेवी में अफ़सर है। इतनी सी बात पर तीन लोग अपनी जान गवां बैठे। दुख है कि ऐसे मामले अक्सर सुनने को मिल रहे हैं जहाँ उत्तेजित हो कर लोग मरने मारने पर उतर आतें है। देश की सड़कों पर रोज़ाना ऐसा हो रहा है जहाँ प्रतिक्रिया उत्तेजना से कहीं अधिक हो रही है। कहीं कोई रोकने पर सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर रहा है, तो कोई डिलीवरी बॉय को लेट आने पर […]

जिन्हें नाज़ है हिन्द पर वह कहाँ हैं, India Needs To Be Put Back On Track

June 16, 2022 Chander Mohan 0

पैग़म्बर मुहम्मद साहब पर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल द्वारा कहे गए अपशब्दों के बाद देश में मुसलमानों के व्यापक प्रदर्शन हुए  है।  कश्मीर से कोलकाता तक प्रदर्शनों का समाचार है। शांतिमय प्रदर्शनों पर किसी को आपत्ति नहीं पर जुमा की नमाज़ के बाद कई जगह हिंसा और आगज़नी के समाचार हैं। कुछ जगह फ़ायरिंग और मौतों की भी खबर है। कई जगह मुस्लिम नेताओं को शान्ति की अपील करते देखा गया है पर बहुत जगह भड़काऊ भाषण दिए गए। नूपुर शर्मा को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई। असादूद्दीन ओवेसी की पार्टी के एक सांसद ने तो सरेआम फांसी लगाने की माँग की है। यह कैसे जायज़ है? उसने ग़लत किया […]