पाकिस्तान बनाम तालिबान, और हमारी मजबूरी, Pakistan, Taliban And India’s Compulsion
जब से अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्तकी भारत की छ: दिन की यात्रा कर लौटें हैं पाकिस्तान बहुत छटपटा रहा है। काबुल और कंधार पर हवाई हमले हो चुकें हैं और सीमा पर झड़पों में दोनों तरफ़ का बहुत नुक़सान हुआ है। पाकिस्तान के तड़पने का कारण ढूँढना भी मुश्किल नहीं है। तालिबान उनकी पैदायश है। उसे पाकिस्तान के उत्तर पूर्व के मदरसों में तैयार किया गया। पाकिस्तान उन्हें अपने लड़के कहता रहा पर यह लड़के अब बड़े हो चुकें हैं, आज़ाद हो चुकें हैं और अपने पूर्व मेहरबान के खिलाफ लड़ाकू बन चुकें हैं। उन्होंने पाकिस्तान की कठपुतली बनने से इंकार कर दिया है। अफ़ग़ानिस्तान से सोवियत यूनियन और बाद में अमेरिका को भगाने में पाकिस्तान […]