असभ्य, अस्वीकार्य और अक्षम्य, Uncivilized, Unacceptable And Unforgiveable
मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा लै.कर्नल सोफिया क़ुरैशी पर जो टिप्पणी की है वह माफ़ करने लायक़ नहीं है। सरकार ने आपरेशन सिंदूर के बारे जानकारी देने के लिए विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ लै.कर्नल सोफिया क़ुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को आगे किया था। इस त्रिमूर्ति ने बहुत प्रभावशाली ढंग से भारत का पक्ष रखा। इन दो महिलाओं को आगे कर भारत दुनिया को बताना चाहता था कि यहाँ महिलाऐं देश सेवा में बराबर लगी हुईं हैं और यहाँ साम्प्रदायिक भेदभाव नहीं है। विशेष तौर पर सेना इससे बिल्कुल अछूती है। इस सराहनीय प्रयास पर इस एक बंदे की शर्मनाक टिप्पणी ने पानी फेर दिया। पाकिस्तान का मीडिया प्रचार कर रहा है कि देखा, भारत […]