कॉकरोच: हैंडल विद् केयर, Cockroaches: Handle With Care
मुख्य न्यायाधीश की बेरोज़गार नौजवानों के एक वर्ग के बारे टिप्पणी ने देश में खलबली मचा दी है। देश का कमजोर युवा वर्ग न्यायपालिका को आशा से देखता है पर यहाँ उन्हें ‘कॉकरोच’ और ‘पैरासाइट’ (परजीवी)कहा गया। इसके बाद जो हुआ वह अप्रत्याशित था। ऑनलाइन तूफ़ान सा खड़ा हो गया। अमेरिका मे बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे भारतीय युवक अभिजीत दीपके ने व्यंग्य में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’(सीजेपी) बना दी। रातोंरात यह व्यंग्य न रह कर युवाओं का आन्दोलन बन गया और तुच्छ कॉकरोच विरोध का प्रतीक बन गया। इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से अधिक फ़ॉलोवर बन गए जो भाजपा और कांग्रेस दोनों के फ़ॉलोवर्स को मिला कर अधिक थे। एक दिन में 1600% की वृद्धि हुई। X पर यह 2 […]