हंगामे से सूरत नहीं बदलेगी

February 5, 2014 Chander Mohan 0

हंगामे से सूरत नहीं बदलेगी हैदराबाद के एक ज्यूलरी शोरूम में सेंध लगाकर दो युवक लगभग करोड़ों रुपए के गहने निकालने में सफल रहे। इनमें से एक युवक ने समर्पण कर दिया पर समर्पण से पहले मुस्कराते हुए उसने एक टीवी चैनल को जो बताया वह दिलचस्प है। जी. किरण कुमार जो पायलेट बनना चाहता था पर राजमिस्त्री बन गया का कहना था कि  ‘राजनेता चोर है जो दिन-रात पांच वर्ष लूटते रहते हैं। मैं तो केवल एक रात के लिए चोर बना ताकि दुनिया को इस देश में असमानता बता सकूं।’ अधिकतर लोग अपनी बदमाशी के लिए ऐसे तर्क घड़ लेते हैं लेकिन राजनीतिज्ञों के बारे किरण कुमार ने जो कहा वह प्रभाव है जो अब सारे देश में […]

तीसरे मोर्चे की कवायद

February 3, 2014 Chander Mohan 1

तीसरे मोर्चे  की कवायद चुनाव नजदीक है और एक बार फिर तीसरे-चौथे मोर्चे को लेकर कवायद शुरू हो गई है। कई प्रादेशिक नेता पंख फडफ़ड़ा रहे हैं। नीतीश कुमार तथा मुलायम सिंह यादव सक्रिय हैं तो अन्नाद्रमुक ने सीपीआई के साथ गठबंधन कर लिया है। पश्चिम बंगाल में अलग-अलग तृणमूल कांग्रेस तथा मार्कसी पार्टी दोनों सक्रिय हैं। 14 पार्टियों को मिला कर एक गठबंधन बनाने का प्रयास हो रहा है। दूसरी तरफ यूपीए के खेमे में बेचैनी है। धमकियां देने के बाद उमर अब्दुल्ला अब कुछ खामोश हो गए हैं पर शरद पवार की पार्टी बार बार कह रही है कि नरेंद्र मोदी के बारे न्यायपालिका के फैसले को स्वीकार करना चाहिए। पहले प्रफुल्ल पटेल और अब शरद पवार का […]