मेरा हक़ है फ़सल-ए-बहार पर, 2023: Can We Hope For A Better Year

December 29, 2022 Chander Mohan 0

एक साल और गुजर गया। बाढ़, सूखा, महंगाई, असंतोष, बेरोज़गारी जो हर साल होती है उससे गुजरना पड़ा। युक्रेन में दस महीने से युद्ध चल रहा जिसका कोई अंत नज़र नहीं आता।   साल के अंत में चीन ने एक बार फिर दुनिया को आतंकित कर दिया है।  वहाँ शी जीनपिंग की बेवक़ूफ़ी के कारण कोविड तबाही मचाने जा रहा है। शमशानों के आगे लाइनें लगी हैं।  पहली बार  सरकार के खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन हो रहें हैं। कोविड की पिछली लहरों और युक्रेन के युद्ध से परेशान दुनिया कुछ सम्भल रही थी कि चीन के नेतृत्व की नालायकी के कारण वह देश फिर मुसीबत का निर्यात करने जा रहा है। अगर वहाँ व्यापक स्तर पर तबाही होती है तो शी जीनपिंग […]

राहुल गांधी नई रोशनी में, कांग्रेस वहीं की वहीं , Rahul Gandhi In New Light

October 6, 2022 Chander Mohan 0

तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हो कर केरल में तीन सप्ताह गुजरने को बाद राहुल गांधी की 3500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ कर्नाटक में दाखिल हो गई है जहां वह तीन सप्ताह रहेगी।  मीडिया इसे बहुत अधिक तवज्जो नहीं दे रहा, पर निकल रहे समाचारों से पता चलता है कि दक्षिण भारत में इसे अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। यह यात्रा 150 दिन चलेगी और 12 राज्यों से गुजरने के बाद इसका समापन कश्मीर में होगा। इसके केन्द्र में राहुल गांधी है। चाहे और 118 सहयात्री भी हैं पर  लोग राहुल को ही मिलने, देखने और कई बार छूने के लिए आ रहें हैं। मैसूर में मूसलाधार वर्षा में भी बड़ी संख्या चुपचाप उन्हें सुनती रही और वह भी […]