यह हमारी नई रॉयल्टी है, They Are Our New Royalty

May 9, 2024 Chander Mohan 0

यह वह घटना है जिसने सारे देश को स्तंभित छोड़ दिया है। हमारे राजनीतिक इतिहास में शायद ही कभी इस स्तर की दरिंदगी देखी गई हो। कम से कम मैंने अपने 50 साल के पत्रकारिता अनुभव में ऐसा कभी नहीं सुना था। यौन -अपराध तो सदैव से दुनिया में रहें हैं। गूगल सर्च करो तो आधुनिक समय में सबसे कुख्यात रेपिस्ट ने 200 शिकार किए थे पर पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा का पौत्र सांसद प्रज्वल रवेन्ना तो सब कुख्यात रिकार्ड तोड़ गया है। बताया जाता है कि उसके 2976 पोर्न वीडियो हैं जो महिलाओं से ज़बरदस्ती करते वक़्त उसने खुद बनाए हैं। हर उम्र की महिलाओं का अपने घर में यौन शोषण किया गया। महिलाऐं रहम की भीख माँगती रही थी। […]

खेल- खिलाड़ी और खलनायक, Sports, Heroes and Villains

June 1, 2023 Chander Mohan 0

हमारी क्रिकेट को विराट कोहली के बाद अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है।  शुभमन गिल !आईपीएल में शुभमन गिल के पहले शतक के बाद विराट कोहली ने लिखा था, “भावी सम्भावना का नाम गिल है। आगे बढ़ो और नई पीढ़ी का नेतृत्व करो”। शुभमन गिल ने अपने आइडल की बात को गाँठ मार ली लगती है।  आईपीएल में बैंक-टू-बैक तीन शतक बना कर शुभमन ने न केवल रोहित शर्मा की मुम्बई इंडियंस बल्कि उससे पहले विराट कोहली की आरसीबी को भी बाहर निकाल दिया।  लग रहा है कि ‘क्राउन प्रिंस’  अब ‘किंग’ को गद्दी से उतारने जा रहा है !मैं क्रिकेट विशेषज्ञ नहीं हूँ। एक दर्शक को तौर पर मुझे शुभमन गिल में महेन्द्र सिंह धोनी का शांत खेल भी […]