सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों का मिड-टर्म एग्ज़ाम, Midterm Exam of Ruling Party and Opposition

January 20, 2022 Chander Mohan 0

पाँच प्रदेशों की 690 सीटों पर चुनाव देश की भावी राजनीतिक दिशा तय करेंगे। सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम भाजपा, नरेन्द्र मोदी, योगी आदित्यनाथ के लिए बहुत महत्व रखतें हैं।  साथ ही यह भटक रही कांग्रेस पार्टी और उसके हाईकमान तथा प्रादेशिक शक्तियों की भी भावी दिशा तय करेंगे। अगर भाजपा आसानी से जीत जाती है तो योगी आदित्यनाथ इतिहास बनाऐगे क्योंकि गोबिन्द बल्लभ पंत के बाद एक अवधि पूरा करने के बाद किसी मुख्यमंत्री को दूसरी बार वहां चुना जाएगा।  इसी के साथ मोदी के बाद की भाजपा में वह ताकतवार उत्तराधिकारी बन उभरेंगे और भाजपा देश भर में अपना ऐजेडा जोरशोर से लागू करने में सफल रहेगी। विपक्ष और निरुत्साहित होगा और आपसी टकराव बढ़ेगा। […]

‘शो’ जारी रहना चाहिए, The Show Must Go On

January 13, 2022 Chander Mohan 0

कोविड काल में जब देश में ऑमिक्रॉन का विस्फोट हो रहा है चुनाव आयोग ने पाँच विधानसभाएँ के चुनाव की घोषणा की है। जायज़ चिन्ता है कि क्या इससे संक्रमण  का विस्फोट तो नही होगा? उत्तर प्रदेश और पंजाब उन प्रदेशों में से है जहाँ कम टीका लगा है।  मुख्य चुनाव आयुक्त का कहना है कि अधिक केस महाराष्ट्र और दिल्ली में हैं जहाँ चुनाव नही हो रहे। यह तर्क सही नही क्योंकि कोई यक़ीन से नही कह सकता कि जब तक चुनाव होंगे उत्तर प्रदेश और पंजाब की वह हालत नही होगी जो आज मुम्बई या दिल्ली की है। पन्द्रह जनवरी तक रैलियाँ बंद रखी गईं है पर उसके बाद क्या कोरोना खत्म हो जाएगा?  इसके बावजूद मैं चुनाव […]