यह हमारे ही बच्चे हैं, अपना ही यूथ है, They Our Kids, Our Youth

July 23, 2026 Chander Mohan 0

 महात्मा गांधी जिन्होंने अनशन को प्रसिद्ध किया था,ने इसके बारे बताया था कि यह कोई सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया नहीं है, यह आध्यात्मिक और नैतिक अहिंसक हथियार है। उनका प्रयास अन्याय को पराजित करने के लिए विरोधी की अंतरात्मा को जगाना है। आज़ादी की लड़ाई के दौरान महात्मा जी ने 17-18 बड़े उपवास रखे थे और कई कम अवधि के उपवास थे। उनका सबसे प्रसिद्ध अनशन आज़ादी के बाद कोलकाता में था। हिन्दू -मुसलमान दंगों को रोकने के लिए उन्होंने 1सितम्बर 1947 को वहाँ अपना अनशन शुरू कर दिया था। अगले ही दिन से दोनों तरफ़ के दंगाईयों ने उनके पैरों पर अपने अपने हथियार रखने शुरू कर दिए। तीसरे दिन महात्माजी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया था। इस पर […]

इनके सपने मरने नहीं चाहिए , Their Dreams Should Not Die

June 11, 2026 Chander Mohan 0

यह संतोष की बात है कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का दिल्ली में जंतर मंतर पर आयोजन शांतिमय ढंग से हो गया। सरकार ने समझदारी दिखाई और टकराव का रास्ता नहीं अपनाया। युवाओं को अपनी भड़ास निकालने का मौक़ा दिया, जैसा लोकतंत्र में होना भी चाहिए। सीजेपी के नेताओं नें भी समझदारी दिखाई। अभिजीत दिपके ने बार बार शॉति की अपील की। सोनम वांगचुक का भी कहना था कि यह “अपील है,प्रोटेस्ट नही”। वह सरकार से टक्कर नहीं लेना चाहते इसीलिए शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफ़े की माँग मनवाने के लिए एक सप्ताह का समय और दे दिया है। सरकार के लिए धर्म संकट है। अगर वह इस्तीफ़ा लेतें है तो लगेगा कि सरकार झुक गई है जो प्रभाव […]

छात्र और गला सड़ा तंत्र, Students And The Rotten System

May 21, 2026 Chander Mohan 0

कोटा के ‘कोचिंग कारखानो’ से समाचार है कि नीट-यूजी की परीक्षा की दोबारा तैयारी करने के लिए देश भर से आकांक्षी वहाँ लौट रहें है। इस परीक्षा की आयोजक नीट ने पेपर लीक होने के बाद तीन मई को होने वाली परीक्षा रद्द कर दी थी। अब यह 21 जून को दोबारा रखी गई है। 22 लाख छात्र और छात्राऐं जो डॉक्टर बनने का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठे थे, को दोबारा तैयारी करनी पड़ेगी। दोबारा कोटा या दूसरे कोचिंग सैंटरों में जाना पड़ेगा। पैसे खर्चने पड़ेंगे। रात रात जागना पड़ेगा। मनोवैज्ञानिक बोझ बढ़ेगा। लय भी टूट जाती है। टेंशन से उम्मीदवार और उनके परिवारों को दोबारा गुजरना पड़ेगा। इसलिए कि कुछ भ्रष्ट लोगों ने पेपर लीक कर दिया। […]