खाक हो जाएंगे हम उनको खबर होने तक

September 10, 2013 Chander Mohan 4

खाक हो जाएंगे हम उनको खबर होने तक मैं अर्थशास्त्री नहीं हूं। बीए में साधारण इकनामिक्स किया था। वह भी लगभग 40 वर्ष पहले। इसलिए देश के आगे जो गंभीर आर्थिक संकट है इसका कोई समाधान मेरे पास नहीं हैं। मैं नहीं बता सकता कि रूपया कैसे मजबूत हो, घाटा कैसे कम हो या आर्थिक दर में फिर से गति कैसे आए? लेकिन मैं स्पष्ट हूं कि यह मेरा काम भी नहीं है। आंकड़ों के खेल से मुझे कुछ लेना-देना नहीं। मैं भारत का नागरिक हूं। ईमानदारी से टैक्स देता हूं। चुनाव में वोट डालता हूं। कानून में मेरा विश्वास है। अर्थात्  मैं अपने संवैधानिक दायित्व के प्रति गंभीर हूं। इसलिए मैं समझता हूं कि मेरा अधिकार बनता है कि […]

मनमोहन II और बादल II

August 27, 2013 Chander Mohan 1

मनमोहन II और बादल II पंजाब की प्रकाश सिंह बादल सरकार अक्सर हर मामले पर अपनी मुसीबत के लिए केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार को कोसती रहती है पर देखा जाए तो दोनों सरकारों के कामकाज में काफी समानता है। डा. मनमोहन सिंह की पहली सरकार ने अच्छा काम किया था। देश की विकास की दर तेज हुई और हमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत इज्जत मिली। देश में आशा का माहौल था जिस कारण 2009 में लोगों ने यूपीए को दोबारा सत्ता में आने का मौका दिया। इसका बड़ा श्रेय खुद मनमोहन सिंह को जाता है क्योंकि मिडल क्लास तब उनकी दीवानी थी। लेकिन दूसरी बार यूपीए सरकार का प्रदर्शन शोचनीय रहा और सरकार भ्रष्टाचार, घपलों और गिर रही आर्थिक […]