बच्चों को उनका बचपन लौटा दो, Reclaim Their Bachpan For Our Children
यूएई पहला अरब देश है जिसने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया देखने पर पाबंदी लगा दी है। यह बैन विश्व व्यापी चिन्ता के बीच लगाया गया है कि सोशल मीडिया का बच्चों में बढ़ रहा आकर्षण घातक बनता जा रहे है। कई और देश पहले ही यह बैन लगा चुकें हैं। शुरुआत आस्ट्रेलिया ने की थी। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री का कहना था कि सोशल मीडिया बच्चों में व्याकुलता पैदा करता है और कई बार वह ऑनलाइन भक्षकों के शिकार हो जातें हैं। 13-17 साल के 95% बच्चे सोशल मीडिया पर है। कई दिन में घंटों इस पर लगे रहतें हैं। चीन में 2021 से 14 वर्ष से कम बच्चों को दिन में 40 मिनट से […]