विवेक की आवाज़, A Voice Of Sanity

December 26, 2024 Chander Mohan 0

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यदा कदा अपने विचार देश के सामने रखते रहें है। आप उनसे सहमत हैं या नहीं, यह तो मानना पड़ेगा कि वह जो भी कहते हैं वह बिना सोच विचार के नहीं कहते। हाल ही में पुणे में उन्होंने जो कहा उसके लिए उनका धन्यवाद करना चाहिए कि कोई तो कोशिश कर रहा है कि देश रास्ते से भटके न ।‘भारत विश्व गुरू’ विषय पर बोलते हुए मोहन भागवत ने स्पष्ट कर दिया कि रोज़ाना उठने वाले मंदिर-मस्जिद के विवाद देश का बहुत नुक़सान कर रहे हैं। मराठी में बोलते हुए उनका कहना था, “अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद कुछ लोगों को ऐसा लगा कि ऐसे मुद्दों को उठा […]

सहर्ष सौहार्द का समय (Ayodhya Verdict)

November 14, 2019 Chander Mohan 0

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के ज़मीनी विवाद पर अपना ऐतिहासिक निर्णय देकर वह पचीदा मामला हल कर दिया जिसका शताब्दियों से कोई समाधान नहीं निकल पा रहा था। यह जश्न का समय है क्योंकि अयोध्या के भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता साफ हो गया है और यह कार्रवाई भी संविधान के दायरे के अंदर हो रही है और पूरा संयम दिखाते हुए देश ने इसे स्वीकार किया है। विवादित 2.77 एकड़ जमीन रामलला विराजमान को सौंपने का आदेश देकर सुप्रीम कोर्ट ने सदियों पुरानी कटुता समाप्त करने का रास्ता निकाल दिया है। हिन्दू तथा मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी स्थिति को शांत रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश ने इस मामले में वह परिवक्वता दिखाई है जो कुछ […]