Rajdoot udbhut

September 29, 2015 Chander Mohan 1

राजदूत अद्भुत भारत को सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता मिलेगी, और समय सीमा में मिलेगी? भारत सरकार की कोशिश है कि संयुक्त राष्ट्र के इस 70वें वर्ष में सुरक्षा परिषद में सही विस्तार हो जाए। प्रधानमंत्री मोदी जोर भी बहुत लगा रहे हैं। यह हास्यस्पद है कि भारत बाहर है और ब्रिटेन-फ्रांस-रूस जैसी घटती ताकतें स्थायी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुधार के लिए जो सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित हुआ उससे पता चलता है कि जमीन से आवाज उठ रही है पर अमेरिका, चीन और रूस का रवैया असहयोगपूर्ण है। बराक ओबामा हमारी स्थायी सदस्यता की हिमायत तो कर चुके हैं लेकिन अमेरिका सक्रियता से इस बारे हाथ हिलाने को तैयार नहीं। चीन नहीं चाहेगा कि भारत तथा जापान वीटो […]

पर दिल है हिन्दोस्तानी!

September 28, 2014 Chander Mohan 0

पर दिल है हिन्दोस्तानी! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं। विश्व मंच पर यह उनका पहला बड़ा कदम है। इससे पहले उनकी ब्राजील तथा जापान की महत्वपूर्ण यात्राएं हो चुकी हैं लेकिन न्यूयार्क-वाशिंगटन तथा अमेरिका अलग है। वह देश महाशक्ति है, अंतरराष्ट्रीय मीडिया का केन्द्र है। यहां संयुक्त राष्ट्र भी है जहां हर देश का नेता अपनी बात कहने को हर साल पहुंचता है, कोई सुने या न सुने। इनके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का एक और पहलू भी है। यह वहां के भारतीय-अमेरिकी समुदाय का जोश है। यह जोश केवल उनके गुजराती समुदाय तक ही सीमित नहीं बल्कि वहां रह रहे भारतीय मूल के सभी लोग उनकी यात्रा से उत्साहित हैं। अनुमान है कि उन्हें सुनने के […]