बाहुबली (Bahubali)

May 25, 2017 Chander Mohan 0

अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर मोदी सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय अदालत में कुलभूषण जाधव मामले में देश को बढ़िया गिफ्ट दिया है। गिफ्ट बनता भी है। जिस तरह देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार अपना विश्वास प्रकट करती जा रही है, यहां तक कि उन्होंने नोटबंदी का कड़वा घूंट भी अधिक शिकायत किए बिना पी लिया, उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी तथा उनकी सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है कि वह जनता की आशाओं को पूरा करने में दिन-रात लगा दे। ऐसा आभास भी मिल रहा है। कुलभूषण मामले में अभी लम्बी लड़ाई नजऱ आती है क्योंकि पाक सेना जिसने यह मुद्दा बनाया है, वह जल्द हार नहीं मानेगी। लेकिन विश्वास जरूर है कि हमारी सरकार उनकी रिहाई […]

लव अफेयर अभी जारी है (Love Affair Continues)

December 27, 2016 Chander Mohan 0

राहुल गांधी बहुत समय से उतावले हो रहे थे। धमकियां दे रहे थे कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो भूकम्प आ जाएगा। 170 घंटे के बाद आखिर में गुजरात में मेहसाणा में राहुल ने अपना मुंह खोला तो वही घिसे पिटे आरोप प्रधानमंत्री मोदी पर दोहरा दिए जिन्हें पहले प्रशांत भूषण अदालत में तथा अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में लगा चुके हैं कि नरेन्द्र मोदी को सहारा तथा बिड़ला से करोड़ों रुपए मिले थे। ऐसा किसी डायरी में लिखा हुआ है लेकिन इन आरोपों को सुप्रीम कोर्ट बार-बार रद्द कर चुका है कि यह बेबुनियाद हैं, ज़ीरो हैं, फर्जी हैं। लेकिन उन आरोपों को राहुल गांधी ने भरी सभा में मेहसाणा में दोहरा दिया जिससे अंग्रेजी का मुहावरा याद आता […]